Friday 5 August 2011

Kuchaman City - Drop out children reached in school

खेत छोड़ स्कूल पहुंचे बच्चे
-लाडा, रेखा को भी मिली पाटी-पोथी
-12 और बच्चे शिक्षा से जुड़े
-घुमक्कड़ जातियों के बच्चे शिक्षा से  थे वंचित
-मीडिया एक्शन गु्रप की मुहिम
कार्यालय संवाददाता @ कुचामनसिटी।
कुचामनसिटी, 4 अगस्त.
 
अब तक खेतों में रखवाली एवं मजदूरी करने वाले बन बागरिया जाति के बच्चे भी अब पढऩे के लिए स्कूल पहुंचने लगे हैं। गुरुवार को बन बागरिया जाति के 12 बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया। ‘राजस्थान पत्रिका’ के मीडिया एक्शन गु्रप की ‘आओ पढ़ाएं, सबको बढ़ाएं’ मुहिम न केवल शिक्षा कार्मिकों को जगा रही है, बल्कि शिक्षा से वंचित बच्चों के परिवारों में भी जागरूकता ला रही है।
मुहिम के तहत स्कूलों में चल रहे प्रवेशोत्सव के दौरान बूडसू रोड खाण्डली कोठी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में गुरुवार को 12 बन बागरिया जाति के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया। संस्था प्रधान धमेन्द्रसिंह राठी ने मेग की प्रेरणा से अध्यापक श्योजीराम, सुनिता, राजेन्द्र चौधरी, सुचित्रा तथा देवानंद बुनकर के सहयोग से बच्चों को स्कूल लाया गया।  
ये बच्चे वो है, जो सीटीएस सर्वे में चिह्नित नहीं है। अनामांकित बच्चों के स्कूल पहुंचने पर उनका तिलक कर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें मिड-डे-मिल के रूप में नमकीन चावल का भोजन परोसा गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों के प्रवेश प्रक्रिया के आवेदन पत्र भरे। संस्था प्रधान राठी ने बताया कि बन बागरिया परिवार दुर्बल वर्ग के हैं। इनके पास बच्चों को पढ़ाने एवं अन्य सामग्री खरीद जितनी राशि नहीं होती। इसलिए भामाशाहों के सहयोग से बच्चों को स्लेट, अभ्यास पुस्तिकाएं, स्कूल यूनिफार्म एवं अन्य सहायक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान के जरिए भी बच्चों को स्कूल सामग्री दी जाएगी।
कुचामनसिटी: राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय खाण्डली कोठी में सीटीएस के अलावा जोड़े नए बच्चे--- 


क्र.सं.  नाम  (उम्र)    पिता का नाम          कक्षा में प्रवेश
1. जोराराम (9) पुत्र मेथाराम बनबागरिया        प्रथम
2. लाडा (9) पुुत्री राजूराम बनबागरिया        प्रथम
3. रेखा (9) पुत्री भागूराम बनबागरिया        प्रथम
4. सीमा(6 ) पुत्री सायरराम बनबागरिया        प्रथम
5. सोनू (8 ) पुत्री राजूराम                              प्रथम
6 . कमला (6 ) पुत्री राजूराम बनबागरिया        प्रथम
7. मीरा (7) पुत्री मेथाराम बनबागरिया        प्रथम
8 . पप्पूराम (9)पुत्र  कानाराम            प्रथम
9. जगाराम (7) पुत्र कानाराम            प्रथम
10. निवास (7) पुत्र राजूराम बनबागरिया        प्रथम
11. मुकेश (7) पुत्र कानाराम बनबागरिया        प्रथम
12. लछाराम(10) पुत्र भागूराम बनबागरिया        तृतीय
-के.आर. मुण्डियार / हिमांशु धवल, कुचामनसिटी।

No comments:

Post a Comment