Showing posts with label Jaipur - Live Park. Show all posts
Showing posts with label Jaipur - Live Park. Show all posts

Wednesday, 19 October 2011

Jaipur - MAG for Health and Harmony in LIVE PARK

 मीडिया एक्शन ग्रुप - लाइव पार्क कार्यक्रम 

 लाइव पार्क का मूल उद्देश्य है कि आम जन पर्यावरण की अहमियत को समझें और इसकी सुरक्षा के लिए आगे बढ़ें। पर्यावरण को बेहतर बनाने की कड़ी का एक महत्वपूर्ण सिरा है स्वयं की सेहत का ठीक होना। 16 अक्टूबर को मीडिया एक्शन ग्रुप ने लाइव पार्क कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। 
               यह शिविर ओर्थियोपेडिक (हड्डी विज्ञान) आधारित रहा, जिसमें 50 से अधिक स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। लाइव पार्क के अन्तर्गत इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन रविवार को ही किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोग शिविर की सेवाओं से लाभान्वित हो सकें। डॉक्टर रवि शर्मा ने शिविर में मुख्य भूमिका का निर्वहन करते हुए लोगों की निशुल्क जांच की। उन्होंने लोगों को ना केवल निशुल्क जांच का लाभ दिया, बल्कि उनकी समस्या के अनुसार उचित उपाय और सलाह भी दी। मैग कार्यकर्ता दिनेश ने इस शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोगों ने लाइव पार्क के इस प्रयास को सराहा। अमूमन मामलों में लोग हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, इस स्थिति में ओर्थियोपेडिक विशेषज्ञ की सलाह और मुफ्त जांच उनके लिए कारगर रही।