Showing posts with label BIKANER - EDUCATION. Show all posts
Showing posts with label BIKANER - EDUCATION. Show all posts

Friday, 22 July 2011

Bikaner - Action against the defaulaters under section 12 of RTE


दाखिला नहीं दिया तो होगी कार्रवाई
खबर का असर
बीकानेर . शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12 में जारी नियमों के अनुसार जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दाखिल नहीं देने वाले निजी स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। ऐसी स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए जिला कलक्टर ने सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला समन्वयक को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
एसएसए के अतिरिक्त जिला समन्वयक रतनसिंह यादव ने बताया कि आरटीई के नियमों के अनुसार निजी स्कूल में प्रथम कक्षा की 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क दाखिला लेने का अधिकार रखने के बावजूद जिन बच्चों को इससे वंचित रखा जा रहा है, उनके अभिभावक संबंधित निजी स्कूल के संचालक की शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल, तोलाराम बाफना एकेडमी में आरटीई के तहत प्रथम कक्षा में जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को मुत में दाखिल देने के नियमों की कितनी पालना हुई, इसकी जांच की गई है। इन सभी विद्यालयों में ऐसे जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दाखिला देने की प्रक्रिया चालू है। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में प्रथम कक्षा की 25 प्रतिशत सीटों पर राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे आओ पढ़ाए-सबको बढ़ाए अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को निजी स्कूलों द्वारा दाखिला नहीं देने के मामले को लेकर 17 जुलाई को ‘फरमान मानने में आनाकानी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निजी स्कूलों के विरुद्ध आ रही शिकायतों की जांच के लिए एसएसए के अतिरिक्त जिला समन्वयक को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

Bikaner - 15 poor children will learn to speak "A for Apple" .........

मुफ्त में सीखेंगे ए फॉर एपल
कार्यालय संवाददाता @ बीकानेर
ईदगाह बारी और नयाशहर क्षेत्र के गरीब परिवारों के नौनिहाल बुधवार को खुश नजर आ रहे थे। उनको भी स्कूल की दहलीज पर कदम रखने का मौका मिला। आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल और अनुसूचित जाति वर्ग के 15 बच्चे अब अंग्रेजी माध्यम की स्कूल में ए-फॉर-एपल..बोलना सीखेंगे। नयाशहर क्षेत्र की बेसिक इंग्लिश स्कूल में प्रबंधन ने शिक्षा से वंचित इन बच्चों को तिलक लगा, मुंह मीठा करवाकर प्रवेश दिया गया। इन बच्चों के अभिभावकों में से कोई ऑटो चालक हैं तो कोई मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
इन्होंने पाया प्रवेश
राजस्थान पत्रिका की ओर से आओ पढ़ाएं-सबको बढ़ाएं अभियान के तहत सिलसिलेवार प्रकाशित समाचारों पर इन गरीब बच्चों को प्रवेश मिला। बुधवार को दोपहर में बेसिक इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य अबिका व्यास, व्यवस्थापक नारायण व्यास, आनंद व्यास तथा महेन्द्र रंगा ने रामदेव व्यास, रोहित घारु, राहुल घारु, कमल चांवरिया, सुमित घारु, पायल घारु, श्याम भारती, पवन लोहिया, तनीषा लोहिया, मुस्कान लोहिया, धीरज कुमार, गुन्नु चांवरिया, कृष्णा चांवरिया, मोहित रजवाणिया तथा रेखा बिश्नोई को  तिलक लगाकर प्रवेश दिया।
कानून का पालन किया
शिक्षा का अधिकार कानून के तहत प्रथम वर्ष की 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया गया है। अब इन नौनिहालों का भविष्य सुधारने की जिमेदारी हमारे शिक्षण संस्थान की है।
नारायण व्यास, व्यवस्थापक, बेसिक इंग्लिश स्कूल
विद्यालय की दहलीज पर खिलखिलाए गरीब बच्चे

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में पच्चीस प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए राजस्थान पत्रिका के समाचार अभियान ‘आओ पढ़ाएं-सब को बढ़ाएं’  का असर बुधवार को नोखा शहर में भी सामने आया। शहर में अब तक नौ बच्चों को प्रवेश दिया गया है। इनमें से चार बच्चों को आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, तीन बच्चों को स्वामी विवेकानन्द सैकण्डरी स्कूल व दो बच्चों को भगवान महावीर विद्या विहार सैकण्डरी स्कूल में प्रवेश दिया गया है। वहीं जय भवानी स्कूल प्रबंधन ने पात्र बच्चों को चिह्निïत कर पच्चीस प्रतिशत कोटे में समायोजन करने की तैयारी की है।
52 में प्रवेश खुला
नोखा की सभी 52 निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए प्रवेश खुला है। जैन आदर्श सीनियर सैकण्डरी, सन ब्राईट उच्च माध्यमिक, हनुमंत हैप्पी, बालबाड़ी उच्च माध्यमिक, नवीन आदर्श उच्च माध्यमिक, नामदेव उच्च माध्यमिक, जय तुलसी सीनियर सैकण्डरी, जय भवानी माध्यमिक विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रावधान के तहत ये सभी गरीब बच्चों को प्रवेश देने के लिए तैयार हैं। इस श्रेणी के बच्चे प्रवेश के लिए नहीं आ रहे। 31 जुलाई तक अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश करा सकता है।
इन वंचितों को मिला प्रवेश
शिक्षा के अधिकार के तहत जिन बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश मिला है, उनमें ध्रुव विश्नोई, रविन्द्र विश्नोई, अजय,  विजय, आनंद, गौतम, उदित, हंसराज, देवेन्द्र शामिल हैं।
परिजनों में झिझक
स्कूलों की प्रारभिक कक्षाओं की पच्चीस प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों के नामांकन के लिए निजी स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर सकारात्मक प्रयास नहीं कर रहे हैं। गरीब छात्र और उनके अभिभावक भी निजी स्कूलों के माहौल और तामझाम को देखकर घबरा रहे हैं।
चेतनराम गोदारा, सचिव उरमूल ज्योति संस्थान

सादर
रोहित पारीक, बीकानेर

Thursday, 21 July 2011

Bikaner - Now 15 BPL children will get education in english Medium

गरीब बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार

राजस्थान पत्रिका की प्रेरणा से बीकानेर की गलियों में कचरा बीनने वाले अजा तथा बीपीएल वर्ग के पन्द्रह छात्र अब अंग्रेजी माध्यम की स्कूल में अपना भविष्य संवारेंगे। शहर की बेसिक इंग्लिश सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ने पत्रिका के अभियान की प्रेरणा से दस गरीब बच्चों को स्कूल की प्रारम्भिक कक्षा में प्रवेश दिया है। स्कूल में प्रवेश लेते समय बच्चों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे। नया शहर और ईदगाह बारी क्षेत्र के इन बच्चों को स्कूल में तिलक लगाकर टॉफियां खिला प्रवेश दिया गया।

बच्चे का नाम             पिता का नाम        कक्षा            वर्ग
१. रामदेव व्यास            बलदेव व्यास        यूकेजी            बीपीएल
२. रोहित धारू               रमेशकुमार            यूकेजी            एससी
३. राहुल धारू                रमेशकुमार           यूकेजी            एससी
४. कमल चांवरिया        गजेन्द्र चांवरिया     यूकेजी            एससी
५. सुमीत धारू              उमेश कुमार         एलकेजी            एससी
६. पायल धारू               कानाराम              एलकेजी            एससी
७. श्याम भारती             राजेश                   एलकेजी            बीपीएल
८. पवन लोहिया              सुभाष                एलकेजी            एससी
९. तनिशा लोहिया         सुभाष                   एलकेजी            एससी
१०. मुस्कान लोहिया       सुभाष                  एलकेजी            एससी
११. धीरज कुमार            दिनेश लोहिया        एलकेजी            एससी
१२. गुन्नु चांवरिया         गजेन्द्र चांवरिया     एलकेजी            एससी
१३. कृष्णा चांवरिया       बीरबल चांवरिया     एलकेजी            एससी
१४. मोहित रजवाणिया    दीपक रजवाणिया   एलकेजी            बीपीएल
१५. रेखा विश्नोई              हेतराम विश्रोई        एलकेजी            बीपीएल


सादर
रोहित पारीक, बीकानेर

Wednesday, 20 July 2011

Bikaner - 7 children of labourers enrolled in private school

बीकानेर में सात बच्चों को प्रवेश
राजस्थान पत्रिका में सिलसिलेवार प्रकाशित समाचारों के बाद बीकानेर की दयानंद पब्लिक प्राइमरी स्कूल की प्रारम्भिक कक्षा प्री नर्सरी में मंगलवार को सात बच्चों को प्रवेश दिया गया। ये सभी बच्चे मजदूरी और बारदाने का काम करने वालों के है। बच्चों का विवरण निम्र है।

बच्चे का नाम                 पिता का नाम                      पता                                मोबाइल नम्बर
1. धनराज धौलपुरिया    अशोक कुमार धौलपुरिया    रथखाना                            9261578461
२. हर्षिता                       जितेन्द्र गहलोत                 टमरसर कुआं                     9928211319
३. पीयूष                        रोशनलाल                         रथखाना                             9251837983
४. रौनक खन्ना             हंसराज खन्ना                    रथखाना                             9828124009
५. वंशिका                     चेतनदास                          पुराना आरटीओ ऑफिस      9269057283
६. दक्ष खन्ना                अशोक कुमार                      रथखाना                             9252521250
७. नीतेश                     मुकेश कुमार                      पीडबल्युडी के पास               9269574841

रोहित पारीक, बीकानेर