Showing posts with label BUNDI- EDUCATION. Show all posts
Showing posts with label BUNDI- EDUCATION. Show all posts

Monday, 1 August 2011

Basoli, Bundi - 7 girls between 12 to 14 yr of kala kuan village will get free education in kasturba Gandhi school ....


मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी
--------------------------------------------------------------------------
खुद बांचेगी चिट्ठी
-काला कुआं की बालिकाओं का हिण्डोली कस्तूरबा गांधी विद्यालय में दाखिला
बूंदी। भीमलत के जंगलों में स्थित खीण्या ग्राम पंचायत के काला कुआं गांव की बालिकाएं अब स्वयं चिट्ठी पढ़कर परिजनों को सुनाएंगी। यह संभव हो सका मीडिया एक्शन ग्रुप के प्रयासों से। गांव की १२ से १४ वर्ष की सभी ७ बालिकाओं का सर्वशिक्षा अभियान के सहयोग से हिण्डोली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दाखिला कराया गया है। अब इन बालिकाओं को रहने, पढऩे और भोजन सभी का खर्चा सर्वशिक्षा अभियान वहन करेगा।
तिलक कर किया अभिनंदन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंची पार्वती, सोनिया, रोशनी, पूजा, विष्णु, ममता व विष्णु कुमारी सभी भील जाति का शुक्रवार को तिलक कर अभिनंदन किया गया। नोडल केन्द्र प्रभारी इसरार मोहमद, विद्यालय की वार्डन सुनिता शर्मा ने बालिकाओं का स्वागत किया।
१२ वर्ष की उम्र में देखी पाठशाला
शिक्षा से वंचित इन बालिकाओं ने बताया कि माता-पिता रोजना सुबह होते ही जंगल में बकरियां एवं मवेशी चराने भेज देते थे। दिनभर जंगल में रहकर शाम को घर आने के बाद मां के साथ खाना बनाने का जिमा होता था। कभी किताब हाथ में नहीं ली। अब यहां पाठशाला आकर खुश है।
पत्रिका बनी आवाज
काला कुआं गांव के अनपढ़ों की राजस्थान पत्रिका आवाज बनी। २२ जून के अंक में ‘चिट्ठी आई दौड़ो भाई’ शीर्षक से छपी खबर ने ग्रामीणों के अनपढ़ होने की पीड़ा को उजागर किया। सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े अधिकारी गांव में पहुंचे और सर्वे किया। ६ से १४ वर्ष आयु की बालिकाओं को आवासीय विद्यालय में दाखिले की योजना तैयार की।

Friday, 29 July 2011

Bundi - Admission detail 306 children got admission

मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा संभाग
‘चलो स्कूल’ अभियान
--------------------------------------------------------

बूंदी ब्यूरो
दिनांक         शहर/कस्बा/गांव        स्कूल (सरकारी/निजी)        बच्चों की संख्या
४ जुलाई         नीम तलाई                        रा.प्रा. विद्यालय                १५
४ जुलाई         अमरत्या                           रा.उप्रा. विद्यालय              ०६
५ जुलाई         दौलाड़ा                              रा. प्रा. विद्यालय               ०६
५ जुलाई         हिण्डोली                            रा. उप्रा. विद्यालय            ०६
५ जुलाई         अमरत्या                         रा. उप्रा. विद्यालय              ०६
७ जुलाई         माटूंदा                              कस्तूरबा गांधी विद्यालय  ०६
८ जुलाई         टोडापोल (नैनवां)             रा. प्रा. विद्यालय                २३
९ जुलाई         अमरत्या                           रा. उप्रा. विद्यालय            ०४
११ जुलाई        जोगीपाड़ा (बसोली)         रा. प्राथमिक विद्यालय      ०६
१२ जुलाई        मालीपुरा (नमाना)          रा. उप्रा. विद्यालय            ०७
१४ जुलाई        भीलों का झोंपड़ा(दौलाड़ा)    रा. प्रा. विद्यालय          १४
१५ जुलाई        गुढ़ानाथावतान               रा.उमा. विद्यालय            ०६
१५ जुलाई        रामगंज बालाजी            रा. उमा. विद्यालय            ०९
१८ जुलाई        रालड़ी     (नैनवां)            रा. प्रा. विद्यालय                १८
१८ जुलाई         गंवारियां बस्ती (तालेड़ा)    रा. प्रा. विद्यालय            १०
१९ जुलाई         गुढानाथावतान               रा.उमा. विद्यालय            ०३
१९ जुलाई         सुंंदरपुरा (नमाना)        रा.मा. विद्यालय               १३
२१ जुलाई         कुंवारती                         रा. उप्रा. विद्यालय            २७
२१ जुलाई         सप्तीजा                          रा. प्रा. विद्यालय               ०८
२१ जुलाई         गुढानाथावतान            रा.उमा. विद्यालय               ०३
२२ जुलाई        पाई (नैनवां)                    रा. प्रा. विद्यालय                ०९
२२ जुलाई        डाटूदां                              रा. मा. विद्यालय               ०५
२२ जुलाई        गुढानाथावतान             रा.उमा. विद्यालय                ०१
२३ जुलाई        बालोला(हिण्डोली)        रा. प्रा. विद्यालय                   १५
२३ जुलाई        जमीतपुरा                       रा.उप्रा. विद्यालय (बालिका)        १९
२५ जुलाई       कांस की आंतरी (हिण्डोली)    राप्रा. विद्यालय            १२
२५ जुलाई        मीणा बस्ती(खजूरी)        रा.प्रा. विद्यालय                  १८
२५ जुलाई        एनिकट का झोंपड़ा (करवर)     रा. प्रा. विद्यालय       ०५
26 जुलाई        सरस्वती का खेड़ा (दौलाड़ा)    रा.उ.प्रा. विद्यालय         24
27 जुलाई        बीजलवां गांव (नैनवां)       रा.उ.प्रा. विद्यालय              02
-------------------------------------------------------------------------------------
अब तक नामांकित बच्चों की संया                        306

------------------------------------------------------------

Friday, 22 July 2011

Bundi - 38 students got admission by Media action group


मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी (कोटा)
चलो स्कूल’ अभियान
----------------------------------
38 बच्चों का कराया दाखिला
-नीम तलाई में प्रधान राजश्री ने की समझाइश
बूंदी। मीडिया एक्शन ग्रुप के चलो स्कूल अभियान के तहत गुरुवार को तीन पाठशालाओं में 38 बच्चों का दाखिला कराया गया।
गुढ़ानाथावतान क्षेत्र के नीम तलाई मजरे में प्रधान राजश्री ने ग्रामीणों के साथ समझाइश की। उन्होंने ड्रॉप आउट एवं शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। प्रधान ने भील व कालबेलिया जाति के लोगों को शैक्षिक पिछड़ेपन से बाहर निकलने के लिए शिक्षा की मुय धारा से जुडऩे की आवश्यकता बताई। प्रधान की समझाइश के बाद मजरे के तीन बच्चों को गुढ़ानाथावतान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश दिलाया। दौलाड़ा क्षेत्र के कुंवारती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 27 बच्चों को प्रवेश दिलाया। नव प्रवेशित बच्चों को शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने तिलक लगाकर मालाएं पहनाई। तालेड़ा ब्लॉक के सप्तीजा प्राथमिक विद्यालय में 8 बच्चों का दाखिला कराया।
मान गया चंदालाल
नीम तलाई निवासी चंदालाल भील अपने 10 वर्षीय पुत्र मुकेश को बकरियां चराने के कारण विद्यालय भेजने से मना कर दिया था। जनप्रतिनिधियों व पत्रिका संवाददाता पीके राजावत की समझाइश पर चंदा लाल बकरियां चराने का जिमा खुद लेकर मुकेश को विद्यालय भेजने को राजी हो गया।

Bundi - School Chalo Campaign


Wednesday, 20 July 2011

Bundi - Admission list of poor children


मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा संभाग
चलो स्कूल’ अभियान
--------------------------------------
बूंदी ब्यूरो
दिनांक शहर/कस्बा/गांव स्कूल (सरकारी/निजी) बच्चों की संख्या
4 जुलाई नीम तलाई रा.प्रा. विद्यालय 15
4 जुलाई अमरत्या रा.उप्रा. विद्यालय 6
5 जुलाई दौलाड़ा रा. प्रा. विद्यालय 6 
5 जुलाई हिण्डोली रा. उप्रा. विद्यालय 6
5 जुलाई अमरत्या रा. उप्रा. विद्यालय 6
7 जुलाई माटूंदा कस्तूरबा गांधी विद्यालय 6
8 जुलाई टोडापोल (नैनवां) रा. प्रा. विद्यालय 23
9 जुलाई अमरत्या रा. उप्रा. विद्यालय 4
11 जुलाई जोगीपाड़ा (बसोली) रा. प्राथमिक विद्यालय 6
12 जुलाई मालीपुरा (नमाना) रा. उप्रा. विद्यालय 7
14 जुलाई भीलों का झोंपड़ा(दौलाड़ा) रा. प्रा. विद्यालय 14
15 जुलाई गुढ़ानाथावतान रा.उमा. विद्यालय 6
15 जुलाई रामगंज बालाजी रा. उमा. विद्यालय 9
18 जुलाई रालड़ी (नैनवां) रा. प्रा. विद्यालय 18
18 जुलाई गंवारियां बस्ती (तालेड़ा) रा. प्रा. विद्यालय 10
-------------------------------------------------------------------------------------
अब तक नामांकित बच्चों की संया 142
-------------------------------------------------------------

Tuesday, 19 July 2011

Bundi, Taleda - New enrolled children in school .................

Bundi - Gaura came in school left her shepherd life ...............

मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी
‘स्कूल चलो’ अभियान
-------------------------------------


भेड़ें चराना छोड़ गौरा पढऩे आई
समझाइश के बाद बालिकाओं का स्कूल में प्रवेश,
दस साल की उम्र में देखी पाठशाला

बूंदी. नैनवां उपखंड की रजलावता ग्राम पंचायत के रालड़ी गांव की बालिका गौरा ने भेड़ें चराने जाना छोड़कर अब पढऩे आना शुरू कर दिया है। यही नहीं गौरा के आने से उसकी सहेली कीमता एवं सुनीता ने भी पढऩे का मन बनाया है। दस वर्ष की उम्र पूरी कर लेने तक इन तीनों बालिकाओं ने विद्यालय नहीं देखा। मीडिया एक्शन ग्रुप के ‘स्कूल चलो’ अभियान के तहत इन बालिकाओं के परिजनों के साथ समझाइश की गई। रालड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्सव सैनी व विद्यार्थी मित्र पप्पू लाल सैनी ने परिजनों को बालिकाओं के जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। तब परिजन इन्हें स्कूल को भेजने को राजी हो गए। सोमवार को तीनों बालिकाओं का स्कूल में दाखिला करा दिया गया। अब वे खुश है।
इसी तरह स्कूल में रालड़ी गांव के डेढ दर्जन बच्चों को प्रवेश दिलाया है। सोमवार को विद्यालय में प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शंकरलाल बैरवा ने नवप्रवेशित बच्चों को मुंह मीठा कराया और मालाएं पहनाई। बच्चों को तिलक भी किया गया। पत्रिका संवाददाता सूर्यनारायण शर्मा ने नवप्रवेशित बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय में आने का संकल्प दिलाया।
तालेड़ा ब्लॉक के गंवारिया बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में १० बच्चों प्रवेश कराया गया। पत्रिका संवाददाता हेमराज राठौर ने विद्यालय के अध्यापकों के साथ मजदूरी व कबाड़ी का काम करने वाले बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। इनके माता-पिता को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए समझाइश की। उन्हें बताया कि बच्चों को शिक्षा पूरी तरह नि:शुल्क मिलेगी। पढ़ लिख गए तो वे अच्छे इंसान बनेंगे। लंबी समझाइश के बाद परिजन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए राजी हो गए। जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो संस्था प्रधान हरिप्रसाद बुलीवाल व अध्यापिका ज्योति शर्मा ने सभी को तिलक किया और मालाएं पहनाई। विद्यालय पहुंचकर बच्चे फूले नहीं समाए।
--------------------------------------------------------
नागेश शर्मा : कोर्डिनेटर, मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी

Saturday, 16 July 2011

Bundi - 26 children connect to education

मीडिया एक्शन ग्रुप
‘स्कूल चले’ अभियान

------------------------------------


26 बच्चे स्कूल से जोड़े
बूंदी।
मीडिया एक्शन ग्रुप के तहत चल रहे ‘चलो स्कूल’ अभियान के दौरान शुक्रवार को बूंदी जिले के तीन स्कूलों में 26 बच्चों का दाखिला कराया गया। पत्रिका संवाददाता अभिभावकों के बीच पहुंचे और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की शपथ दिलाई।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का बरड़ा पर चौदह बच्चों का प्रवेश दिलाया गया। नव प्रवेशित बच्चों का दौलाड़ा के पूर्व उपसरपंच रामनिवास गुर्जर ने तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। रामगंजबालाजी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नौ बालकों का दाखिला हुआ। गुढ़ानाथावतान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उमरथुणा गांव की तीन ड्राप आउट बालिकाओं को प्रवेश दिलाया। ये बालिकाएं दो-तीन साल पहले प्राथमिक शिक्षा में ही विद्यालय छोड़ चुकी थी। उमरथुणा की संस्था प्रधान सूरज प्रजापति, जिला परिषद सदस्य भारती बाल व पत्रिका संवाददाता पीके राजावत ने परिजनों को अनिवार्य शिक्षा कानून की जानकारी व शिक्षा का महत्व बताकर बालिकाओं को फिर से शिक्षा की मुय धारा से जोडऩे के लिए राजी किया। बालिकाएं दुबारा विद्यालय से जुड़कर खुश है।
भीलों का बरड़ा विद्यालय से दूर खेतों पर रह रहे बालकों के परिजनों को पत्रिका संवाददाता टीकम शास्त्री ने समझाइश कर बच्चों को स्कूल लाने के लिए पे्ररित किया।
---------------------------------------
नागेश शर्मा : कोर्डिनेटर, मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी
---------------------------------------

Wednesday, 13 July 2011

Kota, Baran, Bundi & Jhalawar - 230 Admissions under RTE

मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा संभाग
‘चलो स्कूल’ अभियान


--------------------------------------
कोटा मुख्यालय
दिनांक       शहर         स्कूल (सरकारी/निजी)        बच्चों की संख्या

4 जुलाई     कोटा            सरकारी स्कूल                         3
6 जुलाई    कोटा            सरकारी स्कूल                          6

9 जुलाई    कोटा            सरकारी स्कूल                         16
--------------------------------------------------------
अब तक नामांकित बच्चे                                            25
--------------------------------------------------------



मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा संभाग
‘चलो स्कूल’ अभियान 


--------------------------------------
बारां ब्यूरो

दिनांक    शहर/कस्बा/गांव     स्कूल (सरकारी/निजी)        बच्चों की संख्या
4 जुलाई      शाहपुर                 राज.  प्रा. विद्यालय                    5

5 जुलाई      शाहपुर                 राज.  प्रा. विद्यालय                   15
7 जुलाई      शाहपुर                 राज.  प्रा. विद्यालय                     1

8 जुलाई      शाहपुर                 राज.  प्रा. विद्यालय                     1
(विद्यालय में पूर्व नामांकित विद्यार्थी 55, नवप्रवेशित 22, अब तक कुल 77)

11 जुलाई    बारां                ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल            3
(बीपीएल परिवार के दो बच्चों व एक बालिका को प्रवेश दिलवाया)
12 जुलाई बारां        मीडिया एक्शन ग्रुप ने निकटवर्ती फतेहपुर गांव पहुंच दो ड्राप
                    आउट बालिकाओं सहित तीन परिवारों से बच्चों को स्कूल भेजने को
                    लेकर समझाइश की। वे बच्चों को स्कूल भेजने को राजी  हुए।
------------------------------------------------------------------
                                                    80
------------------------------------------------------------------
 


मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा संभाग
‘चलो स्कूल’ अभियान
---------------------------------------

बूंदी ब्यूरो

दिनांक    शहर/कस्बा/गांव    स्कूल (सरकारी/निजी)        बच्चों की संख्या 
4  जुलाई   नीम तलाई            रा.प्रा. विद्यालय                           15
4  जुलाई   अमरत्या               रा.उप्रा. विद्यालय                          6
5  जुलाई   दौलाड़ा                  रा. प्रा. विद्यालय                           6
5  जुलाई   हिण्डोली                रा. उप्रा. विद्यालय                        6
5  जुलाई   अमरत्या               रा. उप्रा. विद्यालय                        6
7  जुलाई   माटूंदा                   कस्तूरबा गांधी विद्यालय              6
8  जुलाई   टोडापोल (नैनवां)    रा. प्रा. विद्यालय                         23
9  जुलाई   अमरत्या                रा. उप्रा. विद्यालय                       4
11जुलाई  जोगीपाड़ा (बसोली) रा. प्राथमिक विद्यालय                 6
12 जुलाई मालीपुरा (नमाना)   रा. उप्रा. विद्यालय                       7
---------------------------------------------------
बूंदी जिले में अब तक नामांकित                                           85
---------------------------------------------------                          



मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा संभाग
‘चलो स्कूल’ अभियान
--------------------------------------
झालावाड़ ब्यूरो
दिनांक    शहर/कस्बा/गांव      स्कूल (सरकारी/निजी)       बच्चों की संख्या
7  जुलाई    रीछवा                          रा.उ.प्रा.वि.                            8
9  जुलाई    रीछवा                          रा.उ.प्रा.वि.                          12
12जुलाई  रीछवा                            रा.उ.प्रा.वि                            7
9  जुलाई    धनवाड़ा (झालावाड़)      रा.प्रा.वि.                              5
9  जुलाई    मोतीकुआं (झालावाड़)   रा.उ.प्रा.वि.                          3
12 जुलाई  मुण्डेरी (झालावाड़)         रा.उ.प्रा.वि.                          5
------------------------------------------------
स्कूल में नामांकित कुल बच्चे                                                40
------------------------------------------------               
       

Friday, 8 July 2011

Bundi - Poor girls got admission

मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी (कोटा संभाग)
‘चलो स्कूल’ अभियान

बेटियों ने थामे बस्ते
12 वर्ष उम्र होने के बाद देखा स्कूल

नैनवां। ‘चलो स्कूल’ अभियान के तहत गुरुवार को बूंदी जिले नैनवां कस्बे के बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय टोडापोल में कभी विद्यालय नहीं गई अनामांकित बालिकाओं सहित 23 बालिकाओं का विद्यालय में दाखिला कराया गया।
सुबह साढ़े नौ बजे विद्यालय में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नैनवां के पालिकाध्यक्ष प्रमोद जैन ने पहली बार विद्यालय पहुंची बालिकाओं का तिलक कर स्वागत किया। उन्होंने बालिकाओं की कलाई पर डोरा बांधकर वर्षभर स्कूल से जुड़े रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से भी अपील की कि शिक्षा से वंचित बेटियों को स्कूल भेजें। संस्था प्रधान गायत्री शर्मा ने भी बालिकाओं का स्वागत किया। उन्होंने नामांकन अभियान में राजस्थान पत्रिका के सहयोग की प्रशंसा भी की। विद्यालय से जुड़ी 23 बालिकाओं में से पांच बालिकाएं ऐसी हैं जो 12 वर्ष की उम्र पाने के बाद स्कूल से जुड़ी हैं। विद्यालय छोडक़र गई एक बालिका को भी गुरुवार को प्रवेश दिलाया गया। संचालन राजस्थान पत्रिका नैनवां संवाददाता सूर्यनारायण शर्मा ने किया।
-----------------
नागेश शर्मा: कोर्डिनेटर-मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी

Chalo School - Baran, Boondi, Jhalawar, Kota ( Kota Division) ....in mission mode for school admissions,

Thursday, 7 July 2011

Bundi - 'Walk to School' campaign , a dozen children see the light of education

पत्रिका कनेक्ट
मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी
---------------------------------------


चलो स्कूल’ अभियान
जलेगी शिक्षा की ज्योत
बच्चों को शिक्षा से जोडऩे का क्रम जारी
हिण्डोली। ‘चलो स्कूल’ अभियान के तहत मंगलवार को बूंदी जिले के हिण्डोली एवं अमरत्या गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ड्रॉप आउट एक दर्जन बालकों को विद्यालय से जोड़ा गया। सुबह दस बजे आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मदनलाल शर्मा ने अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष के सभी बालक बालिकाओं को स्कूल से जोडऩे का आह्वान किया। इस दौरान पारस कुमार जैन ने बालकों को संकल्प दिलाया कि सालभर विद्यालय में बने रहेंगे।
संस्था प्रधान ओमप्रकाश शर्मा भी उपस्थित थे। इससे पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने दस नए बालकों एवं पांच ड्राप ऑउट बालक बालिकाओं के तिलक लगाकर स्वागत किया। इसी प्रकार हिण्डोली में भी दो नए छात्रों का स्वागत किया गया।
उधर, दौलाड़ा पंचायत के गांव भैरू जी का बरड़ा में अभियान के तहत सोमवार को छह व मंगलवार को पांच बच्चों को स्कूल से जोड़ा गया।
-------------------------
 नागेश शर्मा : कोर्डिनेटर-मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी
मो. 09828664616