जबलपुर के दो वार्र्डों में मीडिया एक्शन ग्रुप का आगाज
सिटी रिपोर्टर, जबलपुर।
अब हम अकेले नहीं हैं..। समस्याओं का हल मिल बैठकर खोजेंगे और वार्ड में जागरुकता की रोशनी फैलाएंगे। प्रबुद्घजनों के इस संकल्प के साथ रविवार को शहर के दो वार्र्डों में पत्रिका कनेक्ट के तहत मीडिया एक्शन गु्रप (मैग) के दो कार्यालयों का शुभारंभ हुआ। दीन दयाल उपाध्याय वार्ड के अंतर्गत त्रिमूर्तिनगर में तालियों की गूंज के बीच लोगों ने शपथ ली कि मैग में छिपी जनहित की भावना को श्रम से साकार करेंगे। महात्मागांधी वार्ड के अंतर्गत पांडे चौक में भी प्रबुद्घजनों ने वार्ड की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। पत्रिका की पहल को अनूठी बताते हुए लोगों कहा कि मिल जुलकर वार्ड को आदर्श बनाएंगे।
मैं भी तो वार्ड की नागरिक हूं न..
दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के अन्तर्गत अघोरीबाबा मंदिर के समीप त्रिमूर्तिनगर नगर चौराहे में सेवाभावियों का मजमा कुछ ऐसा लगा कि माहौल में उत्साह घुल गया। राह चलते लोगों रुककर ‘मैग’ के उद्देश्य की जानकारी ली। सेवा कार्य के लिए रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराया। कार्यक्रम का आकर्षण देखकर वार्ड की पार्षद रेणु कोरी पहुंच गईं। उन्होंने ट्री गार्ड मंगवा लिए और कहा ‘वार्ड की नागरिक होने के नाते मुझे इस पुण्य कार्य में शामिल करिए।’ जन जागरूकता अभियान छेडऩे के संकल्प के साथ पत्रिका कनेक्ट कार्यालय का शुभारंभ योगाचार्य जीपी दुबे, एमएल विश्वकर्मा व एनएस पटेल ने किया। समापन पौधा रोपण के साथ हुआ। अजय मिश्रा, आरआर सराफ, फतेहचंद वासवानी, डीके सराफ, मुन्ना रैकवार, एचएस उपाध्याय, गोविंद दुबे, ओपी पांडेय, एसके जायसवाल, विमलेश कुमार, अरविंद शुक्ला, प्रदीप मेहरा, राकेश कोरी, शील चौरसिया, दीपक शर्मा, दिनेश तिवारी, मंजुकंचन पांडेय, मनीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
दीनदयाल वार्ड से संबंधित समस्या की जानकारी के लिए ‘मैग’ के सदस्य राजेन्द्र रैकवार (मुन्ना) से कार्यालय में या दूरभाष क्रमांक 09827386721 पर संपर्क कर सकते हैं।
बच्चों को पढ़ाएंगे, बढ़ाएंगे
महात्मागांधी वार्ड में पांडे चौक के समीप मैग के कार्यालय का शुभारंभ 100 वर्षीय बालकृष्ण शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की अलख ऐसी जगी कि गल्ला बाजार में हम्माली का कार्य करने वाले श्रमिक एकत्रित हो गए। मैग के सदस्य अरुण शुक्ला व राकेश शुक्ला ने घोषणा कि हम्मालों के बच्चों को शिक्षा के स्कूल भेजेंगे। हम्मालों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। पत्रिका के यूनिट हेड विजय जैन ने उनके यथासंभव निराकरण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष आनंद शुक्ला, के साथ सुशील कुमार जैन, आर एस विश्वकर्मा, संतोष कुमार जैन, राघवेन्द्र शुक्ला, एके शाही, इंदु सोनी, राजेश जाटव, सुदामा प्रसाद, शैलेन्द्र शुक्ला, कैलाश अहिरवार, मंजु चौधरी, विनोद चौधरी, मुन्ना कनौजिया, राजमन चौधरी, शंकर साहू, मूलचंद्र मिश्रा, राजू कुमार आदि उपस्थित थे।
महात्मा गांधी वार्ड से संबंधित समस्याओं की जानकारी व उनके निदान के लिए मैग के सदस्य विकास शुक्ला से पांडे चौक स्थित कार्यालय में या दूरभाष क्रमांक 9893472394 पर संपर्क किया जा सकता है।
यहां करें संपर्क
वार्ड की समस्याओं के निदान व जन जागरुकता के लिए चलाए जाने वाले मीडिया एक्शन गु्रप अभियान में सदस्यता के लिए पत्रिका कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0761-3058429 या मोबाइल नम्बर 9425161319, 9302061319 पर संपर्क कर सकते हैं।

पं. दीनदयाल उपााध्याय वार्ड में मैग कार्यालय कार्यालय के उद्धाटन अवसर पर उपस्थित वार्ड के सेवाभावी जन।
कार्यक्रम का आकर्षण देखकर पहुंची पं. दीनदयाल उपााध्याय वार्ड की पार्षद रेणु कोरी।
गरीब बच्चों को पढाई के लिए जागरुक करने का संकल्प लेतीं मंजुकंचन पांडेय।
वार्ड में गाजरघास उन्मूलन के लिए अलख जगाने का संकल्प करते शील चौरसिया।
पं. दीनदयाल उपााध्याय वार्ड में मैग कार्यालय के उद्धाटन के बाद पार्षद रेणु कोरी की पहल पर पौधा रोपण करते नागरिक।
महात्मागांधी वार्ड में मैग कार्यालय के शुभारंभ का दृश्य।
महात्मागांधी वार्ड में मैग कार्यालय में मजदूरों की समस्याएं बताते श्रमिक कैलाश अहिरवार।

महात्मागांधी वार्ड में मैग कार्यालय में हम उम्र साथियों को कर्तव्यों के लिए जागरूक करने की शपथ लेतीं पल्लवी।
महात्मागांधी वार्ड में मैग कार्यालय का उद्घाटन करने वाले सौ वर्षीय श्री बालकृष्ण शुक्ला से चर्चा करते पत्रिका जबलपुर के यूनिट हैड विजय जैन।
No comments:
Post a Comment