Monday 11 July 2011

Dungarpur - 11, O'clock , 11, July and 111 admissions

नामांकन अभियान में जुड़ा नया अध्याय

- डूंगरपुर में 11 जुलाई 11 के अंक पर जुड़े 111 से अधिक बच्चे
- आओ पढ़ाएं, सबको बढ़ाए अभियान
 
कार्यालय संवाददाता @ डूंगरपुर
अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोडऩे के लिए राजस्थान पत्रिका और मीडिया एक्शन ग्रुप की ओर से शुरू किए गए ‘आओं पढ़ाएं, सबको बढ़ाएं अभियान’ के तहत सोमवार को 11 जुलाई 11 के संयोग के अवसर पर शिक्षा विभाग के सहयोग से एक साथ 111 से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ लिया गया है।
जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विजय में आयोजित भव्य समारोह के मुख्य अतिथि डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद ताराचंद भगोरा थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष सुशीला भील ने की। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बंशीलाल रोत सहित शिक्षा महकमे से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारीथे। इससे पूर्व शहर के एक साथ सत्रह विद्यालयों से विशाल रैलियां भी निकाली गई। इनका संगम विजय स्कूल में हुआ। यहां नवप्रवेशी बच्चों का ढोल-ढमाकों, माल्यार्पण एवं मुंह मीठा कर अभिनन्दन किया गया।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
पूल आउट के लिए समाचार ....
‘...और महक उठी शिक्षा की बगिया’

- सांसद और नपा अध्यक्ष ने पहनाई फूल-मालाएं
- रंग लाए राजस्थान पत्रिका एवं मीडिया एक्शन ग्रुप के प्रयास
- आओं पढाएं, सबको बढ़ाएं अभियान

बल्र्फ :::::
शिक्षा का कानून अधिकार लागू होते ही राजस्थान पत्रिका और मीडिया एक्शन ग्रुप की ओर से शैक्षिक जनजागृति के लिए चलाए गए ‘आओं पढ़ाएं, सबको बढ़ाएं’ अभियान के तहत सोमवार को शिक्षा की बगिया 111 से अधिक पुष्पों के खिलने से महक उठी। तारीखों के शुभ संयोग पर शिक्षा के इन नवप्रसूनों का भव्य स्वागत हुआ। वहीं, शहर के अलग-अलग विद्यालयों से निकली रैलियों से शिक्षा का संदेश भी गूंजा।

कार्यालय संवाददाता @ डूंगरपुर
अभियान के तहत शिक्षा विभाग के सहयोग से शहर के सलाटवाड़ा क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विजय में कार्यक्रम हुआ। इसमें अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का सर्वप्रथम तिलक लगा माल्यार्पण किया। बाद में उन्हें फूल-मालाएं पहना शिक्षण सामग्री भेंट की गई। स्वागत मेजबान संस्थाप्रधान प्रदीप मेहता सहित राजस्थान पत्रिका के वितरक सुधीर जैन एवं नोडल अधिकारी घाटी मकबूल हुसैन कंधारी ने किया। कार्यक्रम में सांसद भगोरा, नगरपालिका अध्यक्ष भील एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक रोत सहित नगरपालिका उपाध्यक्ष पूरणमल दावड़ा, राजस्थान पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष नानूराम माली, शिक्षाविद् हीरालाल भील, पंचायत समिति सदस्य सुखदेव यादव, पार्षद कचरुलाल सोमपुरा, बंशीलाल मोची आदि शामिल हुए। संचालन विनय सोमपुरा ने किया। आभार अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के.एल. जोशी ने व्यक्त किया।

रैलियों का महासंगम
शहर में शैक्षिक अलख जगाने के लिए अलग-अलग हिस्सों से रैलियां निकाली गई। राउप्रावि भोईवाड़ा, विजय नम्बर चार, बापा विद्यालय, चिश्तिया स्कूल, बालिका सुथारवाड़ा, उप्रावि सुथारवाड़ा, बालिका लोहारवाड़ा, मदरसा गरीब नवाज, जवाहर बाल विद्यामंदिर, रॉयल चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, रतनबाल विद्या मंदिर, बालिका जेल, घांटी नम्बर एक, बालिका सोनिया चौक व बांसवाड़ा तथा राप्रावि लोहारवाड़ा, चांदपोल स्कूल से सुबह ठीक आठ बजे रैलियां शुरू हुई। रैलियों में करीब एक हजार से अधिक बच्चे शामिल हुए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने संबंधित नारे लगाए। रैलियां का महासंगम विजय स्कूल में हुआ।

पत्रिका बना सेतू
कार्यक्रम में मेजबान संस्थाप्रधान मेहता ने विद्यालय भवन के जर्जरहाल होने की जानकारी दी। इस पर सांसद भगोरा ने पत्रिका के इस पुनीत कार्य में अपनी आहुति समर्पित करते हुए 90 हजार रुपए तथा सर्वशिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक बंशीलाल रोत ने 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। साथ ही नपा अध्यक्ष ने विद्यालय को ट्री-गार्ड देने का आश्वासन दिया।
इन स्कूलों के इतने बच्चे
स्कूल                                             बच्चे
राउप्रावि विजय                                14
राउप्रावि अम्बामाता                         05
बापा हरिजन बस्ती                          06
राबाउप्रावि सुथारवाड़ा                      03
राबाउप्रावि लोहारवाड़ा                     16
मदरसा चिश्तिया                            24
जवाहरबाल मंदिर                           04
राप्रावि चांदपोल                              06
रॉयल चिल्ड्रन स्कूल                       22
राउप्रावि नम्बर एक                        05
राबाउप्रावि सोनियाचौक                  13
राउप्रावि बांसवाड़वाड़ा                     07
राप्रावि पिण्डावल                            21
रामावि बोडीगामा                           12
आदर्श पब्लिक स्कूल बो.छोटा        04
नवज्योति पब्लिक स्कूल माल       07
राउप्रावि राजपुर                            13
कुल                                              182
अब तक                                      582
अभियान बनेगा वरदान 
राजस्थान पत्रिका प्रतिवर्ष कुछ न कुछ अभियान अपने हाथ में लेती है। पौधरोपण के लिए चलाया गया अभियान हरयाळो राजस्थान आज जन-जन का अभियान बन गया है। इसी क्रम में इस वर्ष पत्रिका ने शिक्षा का यह महाअभियान हाथ में लिया है। इसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे। खासकर दक्षिणी राजस्थान के डूंगरपुर जिले के लिए यह अभियान वरदान साबित होगा।

- ताराचन्द भगोरा, सांसद
.पत्रिका ने अलख जगा दी है। पर, अब जिम्मेदारी शिक्षकों की है कि वे इन नवप्रवेशी बच्चों में शिक्षा और संस्कारों का समावेश कर मजबूत एवं सशक्त भारत का निर्माण करें।
- सुशीला भील, नगरपालिका अध्यक्ष

. बच्चों को स्कूल से जोडऩे की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की थी। पर, इस वर्ष पत्रिका ने इस अभियान से जुड़ जिले में शैक्षिक क्रांति को जन्म दे दिया है। पत्रिका की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।
- बंशीलाल रोत, जिला शिक्षा अधिकारी

बन गया वटवृक्ष
. पत्रिका के संस्थापक कपूरचंद कूलिश ने सामाजिक सरोकारों का बीजारोपण किया था।वह अब अमृतम् जलम्, हरयाळो राजस्थान और आओं पढ़ाएं, सबको बढाए अभियान से वटवृक्ष बन गया है।
- करुणाशंकर जोशी, एडीपीसी

जगी अलख
. पत्रिका बराबर इस अभियान से जुड़ा हुआ है। अभियान के माध्यम से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में शिक्षा की अलख जग गईहै।
- गोवर्धनलाल यादव, बीईईओ

मिला प्रसाद
कार्यक्रम में भामाशाह हवचन्द मोड पटेल, युगलकिशोर व्यास, कमला मेहता, महफूज भाई मेवाफरोश की तरफ से सभी नवप्रवेशी एवं रैली में शामिल बच्चों को बूंदी का प्रसाद दिया गया। इसमें चन्दुलाल बलई, कृपालसिंह, रामेश्वर पाटीदार एवं शांतिलाल साद ने सेवाएं दी।

सुनिश्चित होगा ठहराव
अभियान के तहत पत्रिका की ओर से अलग-अलग विद्यालयों में शिक्षा विभाग के सहयोग से 582 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया है। अभियान के अगले चरण में एक-एक बच्चे पर निगरानी रखी जाएगी। इनमें से किसी भी बच्चे के पढ़ाई संबंधित किसी भी कठिनाई पर उन्हें सुझलाने के हरसंभव प्रयास कर उनके ठहराव को सुनिश्चित किया जाएगा।

शिक्षण सामग्री भी भेंट
राजपुर स्थित राउप्रावि में संस्थाप्रधान दिनेशचन्द्र चौबीसा एवं एसएमसी अध्यक्ष गोपाल वैष्णव की उपस्थिति में अभियान के तहत बच्चों को प्रवेश दिया गया। इस मौके पर कोकिला साद, साहिला खान, चन्द्रलेखा चौबीसा, स्वाति शुक्ला शामिल हुए। विद्यालय की ओर से बच्चों को शिक्षण सामग्री भी भेंट की गई।

No comments:

Post a Comment