Showing posts with label KOTA- PATRIKA CONNECT. Show all posts
Showing posts with label KOTA- PATRIKA CONNECT. Show all posts

Wednesday, 31 August 2011

Kota - Public servants take a pledge in public not to take Bribe and never promote the trend

Campaign against Corruption: Kota edition mobilizes public servants to take an oath o honesty, pledge not to take bribe and dissuade others. As the government employees are the most crucial segment and deal with public directly, their conscience would have direct bearing in addressing the issue. Kudos to the team and leadership of Rakesh Gandhi.
Click for full page:
http://epaper.patrika.com/10971/Rajasthan-Patrika-Kota/31-08-2011#p=page:n=14:z=2


Wednesday, 13 July 2011

Kota - Patrika connect Camp for unique ID

यूनिक आईडी बनाने के लिए तांता
पत्रिका कनेक्ट के तहत लगा शिविर


कोटा। पत्रिका कनेक्ट के तहत मीडिया एक्शन ग्रुप की ओर से लघु औद्योगिकक्षेत्र स्थित पत्रिका कार्यालय परिसर में यूनिक आईडी पहचान-पत्र बनाने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में पत्रिका कर्मियों व समाचार-पत्र वितरकों ने यूनिकआईडी बनवाए।
वक्रांगी सॉटवेयर कपनी व यूनियन बैंक के सहयोग से ये शिविर रविवार से जारी है। शिविर में पहले दिन ऑफिस व सपादकीय विभाग के सदस्यों व उनके परिजनों ने यूनिक कार्ड बनाए। सोमवार और मंगलवार को समाचार पत्र वितरकों ने अपने परिवारजनों के साथ यूनिक कार्ड बनवाए।
पत्रिका कनेक्ट के तहत पहले वार्ड 30 और 33 में भी यूनिकआईडी शिविर लगाए जा चुके हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने यूनिक कार्ड बनवाए।
-----------------------------------------------
रणजीतसिंह सोलंकी : कोर्डिनेटर, मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा

Thursday, 7 July 2011

Kota - Poor children get admission in school


पत्रिका कनेक्ट
मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा
‘चले स्कूल’ अभियान

------------------------------------------
छह बच्चों का नामांकन

कोटा। पत्रिका कनेक्ट के तहत मीडिया एक्शन ग्रुप के वार्ड 22 के प्रतिनिधियों की पहल पर बुधवार को चार बालिकाओं से सहित छह बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया।

वार्ड में मीडिया एक्शन ग्रुप के प्रतिनिधि सुरेन्द्र राठौर ने घोड़ा बस्ती में जाकर शिक्षा से वंचित बच्चों के अभिभावकों से सपर्क किया तथा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। घोड़ा बस्ती निवासी संतोष भील अपनी तीनों बेटियों इन्द्रा, प्रिया और पूजा को स्कूल भेजने को तैयार हुआ। राठौर ने इसी बस्ती के लाडा लुहार व शोभा से भी सपर्क किया। उनकी एक बेटी सरोज व दो बेटे सुनील व अजम को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। लुहार दपती को शिक्षा का महत्व समझाया। इसके बाद वे भी तीनों बच्चों को स्कूल भेजने का तैयार हो गए। राठौर ने ‘शिक्षा के अधिकार’ के तहत छहों बच्चों का राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रेतवाली में बुधवार को नामांकन करवाया। इसमें इन्द्रा का तीसरी, प्रिया का दूसरी व पूजा का पहली कक्षा में दाखिला करवाया। सरोज लुहार का तीसरी, सुनील का दूसरी व अजम का पहली कक्षा में नामांकन करवाया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्र्रधानाध्यापक सोहनलाल शर्मा, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रेतवाली की प्रधानाध्यापिका शोभा राजपूत व प्रवेेश इंचार्ज कृष्णा भटनागर व श्रद्धा दुबे ने नामांकन की प्रकिया पूरी की।

-------------------------------

रणजीतसिंह सोलंकी,
कोर्डिनेटर, मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा। मो. 98290 38188

Monday, 27 June 2011

Kota- Free medical checkup with morning walk

पत्रिका कनेक्ट
मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा
---------------------------------------
सैर के साथ स्वास्थ्य की जांच

पत्रिका कनेक्ट के तहत मेगा चिकित्सा शिविर
सवा दो सौ लोगों ने उठाया शिविर का लाभ

कोटा। पत्रिका कनेक्ट के तहत मीडिया एक्शन ग्रुप और लालबहादुर शास्त्री एवं गुरु अर्जुन देव पार्क विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर में वार्ड के लोगों ने सुबह की सैर के साथ स्वास्थ्य लाभ भी लिया।

 शिविर में वार्ड बीस के सवा दो सौ लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और स्वस्थ रहने के गुर जाने।
 
दादाबाड़ी शास्त्रीनगर स्थित लालबहादुर शास्त्री पार्क में रविवार सुबह आठ बजे शुरू  हुआ चिकित्सा शिविर दोपहर सवा ग्यारह बजे तक चला। मीडिया एक्शन ग्रुप की प्रतिनिधि उषा गुप्ता व प्रभुदयाल विजय ने बताया कि शिविर में अस्थि सर्जन एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सोनी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सुवालका, नेत्र सर्जन डॉ. सुरेश पाण्डेय, फिजीशियन डॉ. दिलीप विजयवर्गीय, डॉ. एस.डी. शर्मा, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. उदयमणि कौशिक ने रोगियों की जांच की और परामर्श दिया। शिविर में रोगियों की कतारें लग गई।

नि:शुल्क रक्त ग्रुप की जांच
मीडिया एक्शन ग्रुप व कैलीबर आईटी के साझा तत्वावधान में इस मौके पर रक्त ग्रुप जांच व रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें रक्तदान के इच्छुक पचास लोगों का ब्लड ग्रुप परीक्षण किया गया। छह लोगों ने रक्तदान भी किया।

सपत्नीक किया रक्तदान
शिविर में रक्तदान करने के प्रति भी खासा उत्साह देखा गया। शिविर में खनिज विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.बी. सक्सेना और धनेश अग्रवाल ने सपत्नी रक्तदानक किया।


85 लोगों को चश्मे के नम्बर दिए
शिविर में 85 रोगियों की जांच कर उन्हें चश्मे का नम्बर दिया गया। आंखों में एलर्जी के काफी रोगी शिविर में आए। 
 
इसके अलावा मलेरिया, बुखार, खांसी-जुकाम, जोड़ों में दर्द व पीठ दर्द के भी काफी रोगी आए। लोगों की हीमोग्लोबिन की जांच भी नि:शुल्क की गई। शिविर में मीडिया एक्शन ग्रुप के ए.के. जैन, इन्द्रकुमार गुप्ता, मोतीलाल राठौर व बाबूलाल गुप्ता ने भी सेवाएं दी।
सभी ने सराहा
शिविर में स्वास्थ्य की जांच करवाने आए लोगों ने पत्रिका कनेक्ट के तहत आयोजित चिकित्सा शिविर की सराहना की। उनका कहना था कि एक ही छत के नीचे सभी तरह के डॉक्टरों की सेवाएं मिल गई हैं। शिविर में कई लोग परिवार सहित स्वास्थ्य की जांच करवाने आए। शिविर का बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने भी लाभ उठाया।
नहीं लगाने पड़े चक्कर
आंखों की जांच करवानी थी, काफी दिनों से परेशान था। आज मीडिया एक्शन ग्रुप ने शिविर लगाकर बड़ा पुण्य का कार्य किया है। मैने आसानी से यहां आंखों की जांच करवा ली है। अस्पताल केचक्कर नहीं लगाने पड़े हैं। -अब्ुदल मजीद (80 वर्षीय)
अच्छी पहल
पत्रिका कनेक्ट के माध्यम से अपने वार्ड के पार्क में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिल गई है। इससे बड़ी क्या बात हो सकती है। हमने तो पूरे परिवार के सदस्यों की यहां जांच करवा ली है। -अनिता गुप्ता

रक्त ग्रुप की जांच
मेगा चिकित्सा शिविर की जानकारी मिली तो मैं भी हिमोग्लोबीन की जांच करवाने चली आई। यहां रक्त की जांच के अलावा, आंखों व पेट दर्द की जांच भी करवाई। पत्रिका कनेक्ट का ये प्रयास सराहनीय है।
-राजकुमारी

---------
रणजीतसिंह सोलंकी, 
कोर्डिनेटर-मीडिया एक्शन ग्रुप, 
कोटा (मो. - 9829038188)

Kota- MAG review meeting of wards development

पत्रिका कनेक्ट
मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा
---------------------------------------
वार्डों के विकास पर चर्चा
मैग प्रतिनिधियों की रिव्यू बैठक

पत्रिका कनेक्ट के तहत शहर के 19 वार्डों में अब तक गठित मीडिया एक्शन ग्रुप (मैग) के प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को हुई। इसमें शहर के विभिन्न वार्डों से आए प्रतिनिधियों ने अब तक अपने-अपने वार्डों में सम्पन्न कार्यों पर चर्चा की तथा भावी कार्यों की जानकारी दी। बैठक में मीडिया एक्शन ग्रुप के कोर्डिनेटर रणजीतसिंह सोलंकी व को-कोर्डिनेटर राजकुमार शर्मा ने मैग के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सभी प्रतिनिधियों ने वार्डों के विकास कार्यों के बारे में सुझाव रखे। इसके अलावा कई वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने वार्डों में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वïन किया।
---------
रणजीतसिंह सोलंकी, 
कोर्डिनेटर-मीडिया एक्शन ग्रुप, 
कोटा (मो. - 9829038188)

Friday, 24 June 2011

Kota- Blood Donation - rain could not stop them from charity

पत्रिका कनेक्ट
मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा

बारिश भी नहीं रोक सकी उत्साही युवाओं को

-अब तक 100 यूनिट रक्तदान
-रक्तदान के इच्छुक 200 लोगों का डाटाबैंक तैयार


कोटा। पत्रिका कनेक्ट के तहत मीडिया एक्शन ग्रुप और केलीबर आईटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वार्ड आठ में रंगबाड़ी योजना स्थित चौथमाता मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बारिश में भीगते हुए लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया। शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ। इसके साथ ही रक्तदान करने वालों का तांता लग गया। शिविर में 35 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके अलावा रक्तदान करने के इच्छुक 13 लोगों के रक्त ग्रुप की जांच की गई।


शिविर में रंगबाड़ी नवयुवक मण्डल, लॉयन्स क्लब, केलीबर क्लब-25, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, जेसीआई कोटा डायनेमिक का भी सहयोग रहा। मीडिया एक्शन ग्रुप के भुवनेश गुप्ता, देवेश शर्मा, युवराज सुमन, मुकेश मीणा, रणजीत पाठक आदि ने तेज वर्षा के बावजूद लोगों को इस सामाजिक कार्य के लिए जागरुक किया।
मीडिया एक्शन ग्रुप की पहल पर शहर में अब तक विभिन्न वार्डों के 100 लोग रक्तदान कर चुके हैं।  साथ ही रक्तदान के इच्छुक करीब 200 लोगों का रक्त ग्रुप लिया गया है। मीडिया एक्शन ग्रुप के बैनर तले रक्तदान के इच्छुक लोगों का डाटा बैंक बनाया जा रहा है। इसमें पंजीयन करवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
----
यूनिकआईडी के लिए शिविर आज
पत्रिका कनेक्ट के तहत मीडिया एक्शन ग्रुप के बैनर तले शहर के वार्ड 48 रामपुरा में यूनिक आईडी कार्ड बनाने के अभियान का आगाज किया जाएगा। इसके बाद यूनिक आईडी कार्ड के लिए मीडिया एक्शन ग्रुप के प्रत्येक वार्ड में यह शिविर लगाया जाएगा।

रणजीतसिंह सोलंकी,
कोर्डिनेटर,
मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा
98290 38188

Tuesday, 21 June 2011

Kota - news in digital edition - Now 1 teacher to take responsibility of 2 Children

http://epaper.patrika.com/6458/Rajasthan-Patrika-Kota/21-06-2011#p=page:n=15:z=2
report: Pramod Mewara

Sunday, 19 June 2011

Kota - Chalo School (Lets Go to School) in 5 villages of 3 districts


पत्रिका कनेक्ट
 मीडिया एक्शन ग्रुप, कोटा
 ‘चलो स्कूल’ अभियान
 मीडिया एक्शन ग्रुप ने कोटा संभाग में स्कूल जाने से वंचित ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्कूलों से जोडऩे के लिए ‘चलो स्कूल’ अभियान चलाने का निर्णय किया है। संभाग के बूंदी (दो गांव), बारां (दो गांव) व झालावाड़ (एक गांव) जिले में पांच गांवों में इस अभियान की शुरुआत भी की जा चुकी है। इस अभियान के तहत कोशिश रहेगी कि उन बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाए, जो किसी कारणवश स्कूल जाने से वंचित हैं। इसके लिए उनके परिजनों से भी समाझाइश की जा रही है।

पहले चरण में बूंदी जिले के शाहीपुरा, काला कुआं बस्ती, झालावाड़ जिले के रीछवा गांव तथा बारां जिले के शाहपुर व अमरोली गांव का चयन कर सर्वे किया जा रहा है। पत्रिका संवाददाता व वहां काम कर रहे स्वयंसेवी संस्थान तथा अध्यापकों के सहयोग से इन गांवों के उन सभी बच्चों को स्कूल से जोडऩे की कवायद शुरू हो चुकी है।

Friday, 17 June 2011

KOTA - 16th office of Patrika Connect


ÚUæÁSÍæÙ Âç˜æ·¤æ ·¤Ùð€ÅU

·¤ôÅUæÐ Âç˜æ·¤æ ·¤Ùð€ÅU ·¤æØü·ý¤× ·ð¤ ÌãUÌ ×èçÇUØæ °€àæÙ »éý (×ñ») ·¤æ ©UÎ÷ƒææÅUÙ àæé·ý¤ßæÚU ·¤æð ßæÇüU zx ·ð¤ çß·ý¤× ¿õ·¤ çSÍÌ Âæ·ü¤ ×ð´ ãUé¥æÐ ÚUæÁ·é¤×æÚU »éŒÌæ ·¤è ¥»éßæ§ü ×ð´ ßæÇUü ·ð¤ Üæð»æð¢ Ùð §â ¥ßâÚU ÂÚU ßæÇüU ·ð¤ ßÌü×æÙ ãUæÜæÌ ÂÚU ¿¿æü ·¤èÐ ¿¿æü ×ð´ ÜæÇUÂéÚUæ ÿæð˜æ ×ð´ Âæç·Z¤», çß·ý¤× ¿õ·¤ ×ð´ ÙæÜð ·¤è â×SØæ, ÚUæ×ÂéÚUæ âðÅUðÜæ§ÅU ¥SÂÌæÜ ×ð´ ×ÚUèÁæð¢ ·¤è ÂÚUðàææÙè, ÅUþæ¢âÂæðÅUâü ·¤è â×SØæ°¢ ©UÖÚU ·¤ÚU âæ×Ùð ¥æ§ü, çÁÙ ÂÚU âÖè Ùð ç×Ü·¤ÚU ¥æßæÁ ©UÆUæÙð ·¤è ÕæÌ ·¤ãUèÐ §â ¥ßâÚU ÂÚU ¢·¤Á ÜæðɸUæ, ×é·ð¤àæ »éŒÌæ, ÚUæÁðàæ ÁñÙ, ÚUçß‹¼ý àæ×æü, Âýàææ¢Ì â€âðÙæ, ¥çÖáð·¤ àæ×æü, §¢çÎßÚU ·¤õçàæ·¤, ÚUçß ÕÚUÍêçÙØæ, ÜæÎêÜæÜ ÁñÙ, â¢Áèß ·é¤×æÚU ÁñÙ, Øàæ ׿ÜßèØ, ÚUæÁð‹¼ý âðÙ, ÂýÖéÜæÜ âé×Ù, çȤÚUæðÁ ¹æÙ ¥æç¼ ©UÂçSÍÌ ÍðÐ

ÚU€ÌÎæÙ ß »ýé ·¤è Á梿

Âç˜æ·¤æ ·¤Ùð€ÅU ·ð¤ ÌãUÌ ×èçÇUØæ °€àæÙ »ýé (×ñ») ß ·ð¤ÜèÕÚU ¥æ§üUÅUè ·ð¤ â´Øé€Ì ÌˆßæßŠææÙ ×ð´ çß·ý¤× ¿õ·¤ Âæ·ü¤ ×ð´ ÚU€ÌÁ梿 ß ÚU€ÌÎæÙ çàæçßÚU Öè Ü»æØæÐ ØãUæ¢ vz Üæð»æð¢ Ùð Sßð‘ÀUæ âð ÚU€ÌÎæÙ ç·¤Øæ ÌÍæ zv Üæð»æð¢ ·ð¤ ÚU€Ìâ×êãU ·¤è Á梿 çÙàæéË·¤ ·¤è »§üÐ

Thursday, 16 June 2011

Kota - List of Advocates - Offering services to community


Blood Group Checking for Online listing - MAG initiative

Âç˜æ·¤æ ·¤Ùð€ÅU ·ð¤ ¥æ±ßæÙ ÂÚU Üô» ©U×Ǹð ŽÜÇU »ýé ·¤è Á梿 ·¤ÚUßæÙð ßæÜô´ ·¤æ Ü»æ ÚUãUæ Ìæ¢Ìæ
·¤æðÅUæÐ àæãUÚU ×ð´ ŽÜÇU »ýé ·¤è Áæ´¿ ·¤ÚUßæÙð ·ð¤ ÂýçÌ Üæð»æð´ ×ð´ ¹æâæ ©UˆâæãU Îð¹æ Áæ ÚUãUæ ãñUÐ Âç˜æ·¤æ ·¤Ùð€ÅU ·ð¤ ÌãUÌ ×èçÇUØæ °€àæÙ »ýéÂ ß ·ð¤ÜèÕÚU ¥æ§üUÅUè ·ð¤ â´Øé€Ì ÌˆßæßŠææÙ ×ð´ »éL¤ßæÚU ·¤æð ×ãUæßèÚU Ù»ÚU çmUÌèØ çSÍÌ «¤‡æ×é€ÌðàßÚU ×ãUæÎðß ×´çÎÚU ÂçÚUâÚU ×ð´ çàæçßÚU Ü»æØæ »ØæÐ ×èçÇUØæ °€àæÙ »ýé ·ð¤ ÂýçÌçÙçŠæ ÖéßÙðàæ »é#æ ·ð¤ ÙðÌëˆß ×ð´ ÚU€Ì ÎðÙð ·ð¤ §U‘ÀéU·¤ Üæð»æð´ ·¤è çÙÑàæéË·¤ ŽÜÇU »ýéç´» ·¤è »§üUÐ çàæçßÚU ×ð´ ÕǸUè संख्या ×ð´ Üæð»æð´ ·ð¤ ÚU€Ì ·¤è Áæ´¿ ·¤è »§üUÐ §Uâ ׿ñ·ð¤ ÂÚU ÚU€ÌÎæÙ çàæçßÚU Öè ¥æØæðçÁÌ ç·¤Øæ »ØæÐ çàæçßÚU ×ð´ °·¤ दम्पती âçãUÌ ¥æŠææ ÎÁüÙ Üæð»æð´ Ùð ÚU€ÌÎæÙ ç·¤ØæÐ àæãUÚU ×ð´ ŽÜÇU »ýéç´» ·¤æ ØãU çÙÑàæéË·¤ ¥çÖØæÙ ×èçÇUØæ °€àæÙ »ýé ·ð¤ âÖè ßæÇUæðZ ×ð´ Ü»æØæ Áæ°»æÐ




Âç˜æ·¤æ ·¤Ùð€ÅU ·ð¤ ßæÇüU ÂýçÌçÙçÏØô´ ·¤è ÕñÆU·¤ àæèƒæý
·¤ôÅUæ ×ð´ ¥Õ Ì·¤ ÕÙð âÖè ßæÇUôZ ·ð¤ ×èçÇUØæ °€àæÙ »ýé ·ð¤ ÂýçÌçÙçÏØô´ ·¤è ÕñÆU·¤ °·¤ âŒÌæãU ·ð¤ ÖèÌÚU ãUô»èÐ §â ÕñÆU·¤ ×ð´ ßæÇüU ß ßãUæ¢ ·ð¤ çÙßæçâØô´ âð ÁéǸðU ×é¼÷¼ô´ ·ð¤ âæÍ ãUè ÖçßcØ ·¤è ÚU‡æÙèçÌ ÂÚU çß¿æÚU ç·¤Øæ Áæ°»æÐ §â·ð¤ ¥Üæßæ ¥Õ Ì·¤ âæ×Ùð ¥æ§ü â×æÙ â×SØæ¥ô¢ ÂÚU °·¤ âæÍ ·¤æ× ·¤ÚUÙð ÂÚU Öè çß¿æÚU ç·¤Øæ Áæ°»æ, Ìæç·¤ ÂýàææâÙ ÂÚU ·¤æ× ·¤ÚUÙð ·¤æ ¼Õæß ÕÙðР

Wednesday, 15 June 2011

Kota - MAG initiative - Online List of Blood Donors



कोटा के हर वार्ड में बनेगी रक्तदान के इच्छुक लोगों की सूची
 
कोटा। पत्रिका कनेक्ट के प्रयास से शीघ्र ही कोटा के रोगियों को खून की कमी से परेशान नहीं होने पड़ेगा। मीडिया एक्शन ग्रुप व कैलिबर आईटी के संयुक्त प्रयास से अब हर वार्ड में रक्तदान के इच्छुक लोगों की सूची बनेगी जो ऑनलाइन रहेगी। कैलिबर आईटी के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने आगे होकर इस काम का बीड़ा उठाया है और वे शीघ्र ही शहर के सभी साठ वार्डोँ में रक्तदान के इच्छुक लोगों के रक्त के समूह की सूची तैयार करेंगे। इससे ये जानने में भी आसानी रहेगी कि कोटा शहर में किस रक्त समूह के कितने रक्तदाता मौजूद हैं।
उल्लेखनीय है कि कोटा में इन दिनों लगातार खून की कमी हो रही है, जिससे रोगियों को रोजाना परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। कोटा में थैलिसीमिया के रोगी भी बहुतायत में हैं, जिन्हें थोड़े-थोड़े दिनों में खून की जरूरत होती है।
 

रणजीत सिंह सोलंकी (रिपोर्टर),
कोर्डिनेटर,
मीडिया एक्शन ग्रुप (पत्रिका कनेक्ट)
कोटा (राजस्थान)
मो. 98290 38188

Kota - 15th Office - Patrika Connect in Ward 13



वार्ड 13 में पत्रिका कनेक्ट की शुरुआत

कोटा। पत्रिका कनेक्ट के तहत शहर में मीडिया एक्शन ग्रुप के 15वें कार्यालय का आगाज बुधवार को वार्ड 13 में रंगबाड़ी रोड स्थित तेजाजी पार्क में हुआ। वार्ड के प्रबुद्धजनों ने पहली बार एक मंच पर आकर वार्ड के सर्वांगीण विकास के बारे में विचार-विमर्श किया। इस मौके पर आयोजित बैठक में वार्ड के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का कैसे समाधान हो, इसके बारे में चर्चा की। वार्ड में कम दबाव से पानी आने, नियमित सफाई नहीं होने, सफाईकर्मियों द्वारा सड़क पर कचरे के ढेर लगाने जैसी समस्याएं उठाई। बैठक में वार्ड के सतीश शर्मा, बाबूलाल राठौर, देवेन्द्र प्रजापति, कृष्णानंद शर्मा, रामदयाल राठौर, मनीष कुमावत आदि मौजूद थे।



रणजीत सिंह सोलंकी (रिपोर्टर),
कोर्डिनेटर,
मीडिया एक्शन ग्रुप (पत्रिका कनेक्ट)
कोटा (राजस्थान)
मो. 98290 38188

Tuesday, 14 June 2011

Kota- Donating Blood to Enliven Wards

14 जून -रक्तदान से पत्रिका कनेक्ट की शुरुआत
कोटा। बालाजी नगर स्थित वार्ड-आठ में भी मंगलवार को पत्रिका कनेक्ट ने दस्तक दी। पत्रिका कनेक्ट के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। विश्व रक्तदाता दिवस पर यहां केलिबर आईटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 21 जनों ने रक्तदान भी किया। इसके लिए कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक की एक चल ब्लड बैंक बालाजी नगर स्थित पार्क में पहुंची। इस दौरान रक्त ग्रुप जांच का शिविर भी लगाया गया, जिसमें 33 लोगों ने अपने रक्त के ग्रुप की जानकारी हासिल की। इन सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे जरूरत पडऩे पर रक्तदान कर रोगियों को राहत प्रदान करेंगे। यहां पत्रिका कनेक्ट के संयोजक देवेश शर्मा ने बताया कि मीडिया एक्शन ग्र्रुप की इस इकाई में जागेश्वर सिंह चौहान, रामराज नागर, प्रदीप शर्मा, हंसराज नायक, प्रेम जांगिड़, दीपक नामा, दीपक सेन और महेन्द्र चौधरी आदि पूरे वार्ड में लोगों को इस ग्र्रुप से जोडऩे में सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सभी सहयोगियों को पत्रिका कनेक्ट योजना की जानकारी दी गई तथा कोटा के विभिन्न वार्डों में चल रहे मीडिया एक्शन ग्र्रुप के क्रियाकलापों की जानकारी दी गई।

           

http://patrika.com/mag/Index.Html

www.mediaactiongrouppatrika.blogspot.com 

email: in.mediaactiongroup@gmail.com              

Monday, 13 June 2011

Kota - MAG activity Speed Up - Environment, Crime, Tree Worship, Parks on Agenda

10 जून - कोटा में मीडिया एक्शन ग्रुप  से जुड़ने का सिलसिला तेज़
नजर आने लगा उत्साह, उमंग और जज्बा
कोटा में पत्रिका कनेक्ट के तहत मीडिया एक्शन ग्रुप (मैग) की गतिविधियां अब वार्डों में दिखने लगी है। रविवार को विभिन्न वार्डों में मैग के बैनर तले अलग-अलग तरीके के रचनात्मक व सृजनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण जागरुकता पर आयोजित कार्यक्रम में हर वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने प्रकृति आधारित चित्रों में अपनी भावनाएं उकेरी। कनेक्ट के कार्यालय के उद्घाटन में भाग लेने के लिए लोग आतुर दिखे। मैग के बैनर तले वार्ड 20 में मेगा चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय किया गया।

वार्ड 17 में पत्रिका कनेक्ट का आगाज
कोटा। पत्रिका कनेक्ट कार्यक्रम के तहत रविवार को नगर निगम के वार्ड 17 में मीडिया एक्शन ग्रुप (मैग) कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद प्रबुद्ध लोगों ने वार्ड के विकास पर चर्चा की। लोगों ने बताया कि महावीर नगर द्वितीय स्थित सब्जीमंडी से पूरा मार्ग बाधित रहता है और रात के समय यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। सब्जी विक्रेताओं को कियोस्क भी आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन इन कियोस्कों ने अब दुकानों का रूप ले लिया है। इस अवसर पर बदहाल पार्कों, क्षेत्र में समाजकंटकों की आपराधिक गतिविधियों सहित विभिन्न मुद्दों पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के बाद लोगों ने एकजुट होकर वार्ड की समस्याओं को हल करने के लिए लड़ाई लडऩे का संकल्प लिया। भुवनेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


पेड़-पौधों को मित्र बनाएं
पत्रिका कनेक्ट के तहत रविवार को विज्ञान नगर में शांति पार्क में पर्यावरण जागरुकता पर मीडिया एक्शन ग्रुप व पर्यावरण समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें पर्यावरणविद् डा. एल.के. दाधीच ने पर्यावरण जागरुता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जन्मदिन पर पौधारोपण करने का आह्वान किया। गीता दाधीच ने प्रकृति वंान एवं वृक्ष पूजन किया तथा पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भरत गोयल ने किया।



रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य शुरू करेंगे

वार्ड 10 में पत्रिका कनेक्ट के मीडिया एक्शन ग्रुप (मैग) ने अपने उद्देश्य की ओर बढऩा शुरू कर दिया। मैग की बड़े स्तर पहली ही बैठक के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। महावीर नगर तृतीय स्थित सेक्टर पांच स्थित जनउपयोगी पार्क में रविवार को आयोजित बैठक में लोगों ने क्षेत्र वार्ड को आदर्श बनाने पर विचार विमर्श किया। वहीं समस्या से आपस में मिलकर निपटने का संकल्प लिया। वार्ड के हित में रचनात्मक-सृजनात्मक कार्य करने पर भी चर्चा की। मैग के प्रतिनिधि जी.डी. पटेल ने कहा कि वह वैष्णोदेवी माता मंदिर परिसर में पौधारोपण कर हरा-भरा बनाएंगे। बैठक में महिलाओं की भागीदारी भी रही।

 


मेगा चिकित्सा शिविर लगेगा
कोटा। शास्त्री नगर (दादाबाड़ी) स्थित पार्क में पत्रिका कनेक्ट से जुड़े वार्ड 20 के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हुई बैठक में तय किया कि आगामी 26 जून को इसी पार्क में एक मेगा चिकित्सा शिविर लगाया जाए। बैठक में कुछ सदस्यों ने कहा कि शहर के लगभग सभी पार्कों में क्रिकेट खूब खेला जा रहा है। इससे कई बार कॉर्क अथवा लेदर गेंद के कारण पार्क में रोशनी के लिए लगाई गई लाइटें आदि टूट-फूट गई हैं। इस संबंध में शीघ्र ही नगर निगम व नगर विकास न्यास के अधिकारियों से बात की जाएगी, ताकि इन पार्कों में क्रिकेट जैसे खेलों पर रोक लगे। इसके अलावा भी अन्य कई विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।
 

http://patrika.com/mag/Index.Html

www.mediaactiongrouppatrika.blogspot.com 

email: in.mediaactiongroup@gmail.com

Friday, 10 June 2011

Kota - People join hands for the sake of community

10 जून -वार्ड 33 में पत्रिका कनेक्ट कार्यालय शुरू
मिलकर करेंगे समस्याओं का समाधान

वार्ड 33 में पत्रिका कनेक्ट कार्यालय शुरू

कोटा। पत्रिका कनेक्ट में विभिन्न वार्डों के लोगों का कारवां जुड़ता जा रहा है। शुक्रवार को वार्ड ३३ में १४वें मीडिया एक्शन ग्रुप (मैग) के कार्यालय का उद्घाटन गोविंद नगर स्थित प्रियदर्शनी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में वार्ड के प्रबुद्धजनों ने पानी कम दबाव से आने, नालियां का सही तरीके से निर्माण नहीं होने, गोविंद नगर, प्रेम नगर, सूर्य नगर आदि को शहरी परिवहन से जोडऩे, रेलवे पटरी पर अण्डर ब्रिज बनाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। वार्ड के लोगों की पीड़ा थी कि इस वार्ड की 60 हजार की आबादी परिवहन की सुविधा से वंचित है। इस अवसर पर ये भी तय किया गया कि वार्ड के लोगों के लिए विभिन्न अवसरों पर रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें आपस में जोड़ा जा सके। इससे पूर्व, कार्यक्रम का उदघाटन सदर शाशुद्दीन ने किया।
http://patrika.com/mag/Index.Html

www.mediaactiongrouppatrika.blogspot.com 

email: in.mediaactiongroup@gmail.com