Showing posts with label BUNDI- PATRIKA CONNECT. Show all posts
Showing posts with label BUNDI- PATRIKA CONNECT. Show all posts
Saturday, 23 July 2011
Thursday, 7 July 2011
Bundi - 'Walk to School' campaign , a dozen children see the light of education
पत्रिका कनेक्ट
मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी
---------------------------------------
‘चलो स्कूल’ अभियान
जलेगी शिक्षा की ज्योत
बच्चों को शिक्षा से जोडऩे का क्रम जारी
हिण्डोली। ‘चलो स्कूल’ अभियान के तहत मंगलवार को बूंदी जिले के हिण्डोली एवं अमरत्या गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ड्रॉप आउट एक दर्जन बालकों को विद्यालय से जोड़ा गया। सुबह दस बजे आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मदनलाल शर्मा ने अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष के सभी बालक बालिकाओं को स्कूल से जोडऩे का आह्वान किया। इस दौरान पारस कुमार जैन ने बालकों को संकल्प दिलाया कि सालभर विद्यालय में बने रहेंगे।
संस्था प्रधान ओमप्रकाश शर्मा भी उपस्थित थे। इससे पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने दस नए बालकों एवं पांच ड्राप ऑउट बालक बालिकाओं के तिलक लगाकर स्वागत किया। इसी प्रकार हिण्डोली में भी दो नए छात्रों का स्वागत किया गया।
उधर, दौलाड़ा पंचायत के गांव भैरू जी का बरड़ा में अभियान के तहत सोमवार को छह व मंगलवार को पांच बच्चों को स्कूल से जोड़ा गया।
-------------------------
नागेश शर्मा : कोर्डिनेटर-मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी
मो. 09828664616
Tuesday, 5 July 2011
Bundi- School Chalo - Move to shcool
पत्रिका कनेक्ट
मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी
-----------------------------------
‘चलो स्कूल’ अभियान
पहले दिन स्कूल से जोड़े 15 बच्चे
बूंदी के शाहीपुरा व अमरत्या गांव
बूंदी जिले में ‘चलो स्कूल’ अभियान के तहत सोमवार को नामांकन अभियान का आगाज हुआ। पहले ही दिन दो स्कूलों में 15 बच्चों को दाखिला दिलाया गया।
गुढ़ानाथावतान ग्राम पंचायत के राजस्व गांव शाहीपुरा के नीम तलाई मजरे के 9 बच्चों का नीम तलाई प्राथमिक स्कूल में प्रवेश कराया। इसी तरह, हिण्डोली उपखण्ड के अमरत्या गांव में ६ बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराया गया। यह वे बच्चे थे, जिन्होंने पढ़ाई की उम्र होने के बावजूद स्कूल नहीं देखा था। स्कूल में दाखिला मिलने के बाद छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। नीम तलाई मजरे में शेष रहे बच्चों के अभिभावकों के साथ भी समझाइश की गई। प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान गोबरीलाल मेघवाल, शिक्षक घनश्याम मेघवाल, वार्ड पंच राजू जोगी के साथ पत्रिका संवाददाताओं ने मिलकर समझाइश की। हालांकि अधिकतर अभिभावक अभी भी बच्चों को बकरियां चराने भेजने की बात कर रहे थे। समझाइश, सरकार की योजना और शिक्षा के महत्व के बारे में बताए जाने पर वे बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने को तैयार हुए हैं।
यहां भी शुरू हुए नामांकन
हिण्डोली तहसील के हिण्डोली व अमरत्या, नमाना क्षेत्र के श्यामु व लोइचा, उच्च प्राथमिक विद्यालय टोडापोल नैनवां व बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनवां एवं दौलाड़ा ग्राम पंचायत के भैरूजी का बरड़ा में भी नामांकन अभियान शुरू किया है।
-----------------
नागेश शर्मा: कोर्डिनेटर-मीडिया एक्शन ग्रुप, बूंदी
Subscribe to:
Posts (Atom)



