Showing posts with label INDORE - PATRIKA CONNECT. Show all posts
Showing posts with label INDORE - PATRIKA CONNECT. Show all posts

Wednesday, 5 October 2011

Indore -MAG led boycott for polythene






हम करते हैं पर्यावरण से प्यार, इसलिए करते हैं पोलीथिन का बहिष्कार

विद्यालयों में चलाए जा रहे कर्तव्य पर्व के अन्तर्गत मूसाखेड़ी स्थित शासकीय विद्यालय क्रमांक 4337 सामुदायिक भवन इन्द्र एकता और जन प्रतिनिधि के तौर पर पत्रिका कनेक्ट ने सामूहिक रूप से क्षेत्र में पॉलिथीन के उपयोग के विरोध में रैली निकालते हुए लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। साथ ही संविधान के अनुच्छेद 51 ए में उल्लेखित मौलिक कर्तव्यों के संबंध में जागरुकता के लिए प्ले काड्र्स पर मौलिक कर्तव्य लिखे गए। इसी के साथ पर्यावरण बचाने और पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के संदेश वाले प्ले काड्र्स भी  सभी ने रैली में अपने हाथों में थामे हुए थे।
हम करते हैं पर्यावरण से प्यार, इसलिए करते हैं पोलीथिन का बहिष्कार के नारों के साथ सारे बच्चे मीडिया एक्शन गुप के कार्यकर्ता और तीनों विद्यालय के शिक्षकों ने पूरे क्षेत्र में घूमते हुए स्थानीय दुकानदारों से पॉलिथीन उपयोग नहीं करने का निवेदन किया। चोराहे पर पत्रिका कनेक्ट की ओर से पॉलिथीन के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को बताने के लिए मीडिया एक्शन गुप के एक कार्यकर्ता ने पॉलिथीन राक्षस का रूप धरा।
कार्यक्रम के बारे में प्रधानाध्यापिका श्रीमती पीटी गुप्ता ने कहा कि संविधान 51 ए में नागरिकों के मूल कर्तव्यों का प्रसारित होना जरूरी है ताकि हम हमारे दायित्व समझ सकें। उन्होंने कहा कि यह सब हमारे नौनिहालों के माध्यम से होना अपेक्षित है और बेहतर भी। पत्रिका कनेक्ट की जन भागीदारी से बच्चों का उत्साह दुगुना हो गया।

Thursday, 29 September 2011

Indore - Patrika connect office start in ward No. 50

 
वार्ड की समस्याओं को सुलझाने के लिये वार्ड 50 में शुक्रवार को पत्रिका कनेक्ट कार्यालय का शुभ आरंभ हुआ|
पार्षद रेम्सिंग बघेल ने कहा ये एक बहुत ही बढ़िया कदम है  इसके माध्यम से विकास कार्यों में गति आएगी मेरा सहयोग हमेशा रहेगा वहीँ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कलाकार शेलेन्द्र नीमा  ने कहा विनोद जी की टीम पहले भी सामाजिक कार्यो से जुडी रही है अब एक नए उत्साह के साथ कार्य होंगे जिसमें भी कार्यकर्ता के रूप कार्य करेंगे साथ ही कला के माध्यम से सामाजिक कार्यों को बढ़ाएंगे|
 प्रह्लाद बोद्वाडे , प्रमोद खराटे ,शेलेन्द्र नेमा , आश्विन रेंके , नितिन रेंके , सुभाष बोदवादे  ,संजय बोदवादे , सचिन बोदवादे , गौतम बोद्वाड़े ,मनीष चौधरी , राहुल चौधरी प्रदीप उमाले , अंकित कानुनगो , जयेश खराटे , परेश टाक ,  दीपक गोरले , प्रवीन मंद्व्कर ,   निर्मल खराटे , आशुतोष आदित्य .  आदि मौजूद थे |
 
 
 
     वार्ड प्रतिनिधी ----    विनोद खराटे
     मोबाईल न      ----    09575251231
     पता                ----    23 न्यू  पंचशील कॉलोनी मुसाखेडी इंदौर

Saturday, 24 September 2011

Indore - Patrika connect office start in ward No. 49


 वार्ड न. 49 में पत्रिका कनेक्ट कार्यालय का आरम्भ किया गया सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुदामा चौधरी ने फीता  काट कर कार्यालय का शुभारम्भ किया|
क्षेत्र  के पार्षद श्री दिलीप कोशल ने कहा ये पत्रिका का एक प्रशंसनीय प्रयास है इसमें मेरा पूरा सहयोग रहेगा|
पत्रिका कनेक्ट की पूरी टीम ने प्रतिनिधि सुनील डामोर के साथ कार्य करने का प्रण लिया|
 
मौजूद  टीम में अनिल सिंगर ,मनोज चौहान , तारा चन्द्र मावी,राजू मर्दा ,गणेश सिंगर ,संजय परमार,कमल परमार,संदीप दमोरे,गोपाल सिंगर, नवीन पटेल,योगेश ,अशोक मेडा आदि के साथ कई लोगों ने उपस्तिथि दर्ज कराई|

Indore - MAG connects future leaders in Colleges, the students get engaged in discussions about elections and social concerns


चुनावों से सामाजिक आधार मिलता है
 क्लॉथ मार्केट कॉलेज में जब`` छात्र संघ चुनाव और हमारी भागीदारी `` विषय पर मीडिया एक्शन ग्रुप द्वारा बहस शुरू हुई तो एक बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाते हुए चर्चा में विचार रखे अन्य छात्राओं के साथ फैकल्टी प्रिंसिपल और चुनाव प्रतिनिधियों ने भी अपने मत और प्रतिक्रियाएं रखी साथ ही प्रतिनिधियों से सवाल जवाब का  सत्र  भी रखा गया जिसमें छात्रों ने चुनाव में खड़े होने वाली छात्राओं से सीधे सवाल जबाब तलब किये इसी कड़ी में आरती अकेले ने कहा पिछली बार भी छात्राओं ने कई दावे किये थे जो खरे नहीं उतरे इसी बार क्या खास है| 
इस पर जवाब देते हुए सोनम जैन जो की चुनाव  में खड़ी हो रही  है ने कहा आप उन लोगों को ही चुनिए जो की पहले से सक्रिय हैं पिछली बातों के  कारण आज अगर आप वोट नहीं देते तो ये सही नहीं है .
वहीँ क्रतिका सिंह राठौर जो की अब मीडिया एक्शन ग्रुप की प्रतिनिधि के तौर पर आगे सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर काम भी करेंगी, ने कहा मैं एक सक्रिय छात्र हूँ और खुद को सामजिक मुद्दों से भी जुड़ा मानती  हूँ सो अगर मुझे सी आर  बनने का मौका मिला तो न केवल कॉलेज बल्कि समाज के लिए भी कार्य करुँगी| वहीँ  मैग  से जुड़ कर हम युवाओं को एक  नई उर्जा ताकत मिली है जिससे सामाजिक उत्थान का काम हो सकेगा|
अनिशुभा वाजपई ने सवाल दागते हुए प्रतिनिधियों से पूछा की अगर कॉलेज मे दो पक्षों में विवाद हुआ तो आप क्या करोगे|
इस पर निर्मला राठौर ने कहा की हम शांति से सभी की बात सुनेंगे और फिर सुलह की कोशिश करेंगे|
निर्मला ने मैग के बारे में कहा की में चुनाव  में कड़ी ज़रूर हो रही हूँ  पर जीतू या न जीतू  मैग के साथ जुड़ कर सामाजिक कार्य ज़रूर करुँगी|
वहीँ पूजा मग्रोलिया ने कहा मैग के माध्यम से हमें सामाजिक सुधार के कार्यों के लिए मंच भी मिला है|
शिवानी सोलंकी मानती हैं की यह हमारे मौलिक अधिकार हैं की हम अपने सी आर को चुनै और इन्ही  चुनावों से हमें सामाजिक आधार मिलता है और मैग  से जुड़ कर मुझे नया उत्साह मिला है|
 वहीँ कॉलेज प्राचार्य डॉ मंगल मिश्र ने कहा शैक्षिक संस्थान शिक्षा के मंदिर हैं अतः छात्र संघ चुनाव द्वारा लोकतंत्र की आराधना भी होना महत्वपूर्ण है|
सामजिक सरोकारों को जिस मजबूती से मैग ने हाथों में लिया है वो अभिनंदनीय है और इसमें मेरा भी पूरा सहयोग होगा|
चर्चा में चुनाव जागरूकता और महत्व की बात के साथ मैग  गतिविधयों का प्रारूप भी तय किया गया|

Tuesday, 20 September 2011

Indore - Free medical checkup


पत्रिका कनेक्ट और चोइथ्रम नेत्रालय द्वारा महाराणा प्रताप नगर में विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर


 
 वार्ड 18 के बाद वार्ड 19 में भी नेत्र परीक्षण और लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया जिसके अंतर्गत लगभग 200 लोगों का परीक्षण किया गया वहीँ 50 के करीब लोगों  के लिए नज़र के चश्मे बनवाये गए वहीँ 18  लोगों  को एंबुलेंस द्वारा ओप्रतिओं स्थल (चोइथ्रम हॉस्पिटल ) पहुँचाया गया जहाँ  पर मरीज़ और उनके एक अटेंडर के लिए नि:शुल्क भोजन व्यवस्था भी की गई आधुनिक मशीनों और अनुभवी चिकित्सकों ने 18 लोगों के लेंस  ओपरेसन किये गए|

हरिलाल, इन्दुमति कुरिन, राम बाबु, सत्य नारायण शर्मा, मदन लाल, रामरती यादव, बंसी वर्मा, भूल वनिशी बाई, ओमकार पाल , आर .डी.गुप्ता , शिव कुमारी गुप्ता, कृष्ण बाई , त्रिलोक  चंद नाथू जी , शांतिबाई , गीता मिश्र , रामकली कोशल , शानू जैन , राजू बाई आदि के नेत्र ओपरेशन किये गए|
महाराणा प्रताप नगर में नामांकन  किये गए और डॉ. रवि जैसवाल(नेत्र रोग विशेषज्ञ) व डॉ.सचानंद खिलवानी(नेत्र रोग विशेषज्ञ )  ने  परीक्षण किया वहीँ सारी व्यवस्थाएं  व  शिविर संयोजन कार्य पत्रिका कनेक्ट प्रतिनिधि राजेश पटेल और चोइथ्रम ट्रस्ट के कमल किशोर गौर और तेजसिंह बेस
 ने किया|
 नामांकन एवं अन्य कार्य मीडिया एक्शन ग्रुप के रामू कुमायु , पारस नाथ
विश्वकर्मा, राधेश्याम , श्यामलाल आदि ने संभाला|
 
शिविर सुबह  9 से लगभग 2 बजे तक संचालित किया गया|


Saturday, 17 September 2011

Indore - MAG connects future leaders, Contestants in College Elections express concern for social agenda

कॉलेज चुनाव में मैग का दखल


 महाविद्यालय चुनाव नजदीक हैं सभी छात्र अपने महाविद्यालय को बेहतर स्वरुप में देखना चाहते हैं और इसी के चलते ओल्ड जी.डी.सी . कॉलेज में अपना दखल बनाते हुए मीडिया एक्शन ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की कक्षा में छात्र संघ चुनाव जागरूकता अभियान के तहत
``छात्र संघ चुनाव और हमारी भागीदारी `` विषय पर छात्राओं  ने अपने विचार रखे|
बहस में स्थानीय मुद्दे जेसे
महाविद्यालय में होने वाली असुविधाओं  से लेकर राजनैतिक वैचारिक समझ तक की बातें हुई| वहीँ  छात्राओं  ने महिला भागीदारी और महिलाओं  की स्तिथि पर भी अपने विचार प्रकट किये|
वहीँ अपने कॉलेज की बात करते हुए छात्राओं ने बताया की  यहाँ  हालत बहुत ख़राब हैं  किसी भी मुद्दे पर अगर आवाज़ उठाओ तो शेशनल में नम्बर काटने का डर रहता है और इसी लिए एक संगठित ढांचे की ज़रूरत है साथ ही एक ऐसे व्यक्ति  की भी जो हमारी आवाज़ को आगे बड़ा सके|
 
ओल्ड जी डी सी की परिधि राठौर का मानना है की छात्र संघ चुनाव से एक टेग मिलता है और यदि सही व्यक्ति का चुनाव हो जाये तो सुरक्षा भी महसूस होती है की किसी भी समस्या के लिए कोई है जिससे बात की जा सकती है |
 
 ग्रीष्म त्रिवेदी कहती हैं जो भी सी.आर. बने कालेज और छात्रों के  उद्धार के लिए कार्य करें|
स्नेह शर्मा कहती हैं अभी कॉलेज प्रशासन  हमारी बात नहीं सुनता और छात्र
संघ चुनाव से ही सिस्टम को बदलने के विकल्प मिल पाते हैं|

सोनाली ठाकुर जो की ए.वि .वि.पि से जुडी हैं कहती हैं हमारे शहर में छात्र 
संघ चुनाव का हाल ये है की कई प्रोफेसर्स को तो ये भी पता नहीं की चुनाव होने वाले हैं| ऐसे में पत्रिका कनेक्ट छात्र संघ चुनाव जागरूकता अभियान की प्रासंगिगता बहुत बढ़ जाती है .

 
 मेग की अंकिता  सिंह जो की बी .कॉम. की छात्र हैं उनका कहना है चुनाव जागरूकता का आधार है जहाँ व्यक्ति को मंच मिलता है सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का और जो भी इस नेत्त्रत्व के लिए आगे बढे उसके लिए  शिक्षा के सही अर्थों को समझना भी बेहद ज़रूरी है|
पत्रिका कनेक्ट से जुड़ कर में आगे भी ऐसी बहस को आगे बढ़ाना चाहती  हूँ  जिससे सिस्टम में सुधार हो सके|
 
 इस पूरी बहस में छात्र राजनीति से सीधे तौर से जुडी सुश्री  श्रेष्ठा जोशी जो की डी.ए.वि.वि.  से पी .एच. डी .कर रही हैं ने कहा जो  मीडिया एक्शन ग्रुप की इस पहल से सामाजिक चेतना तो बढेगी ही साथ ही छात्रों का मनोबल भी बढ़ेगा और छात्र संघ चुनावों  से छात्र छात्राओं का मनोबल तो बढ़ता ही है साथ ही नेत्रत्व क्षमता का भी विकास होता है जो की न केवल एक व्यक्ति के विकास में सहयोग करता है बल्कि किसी भी देश के लिए ज़रूरी है की उसकी भावी पीढ़ी में राजनैतिक समझ हो| 

 
 पूरी बहस में चुनाव प्रक्रिया पर बात हुई साथ ही अजेंडा तय करते हुए मुख्य मुद्दे के रूप में फेकल्टी से होने वाली परेशानियों को रखते हुए ये बात सामने आई की यहाँ कई कक्षाएं ऐसी भी होती हैं जहाँ शिक्षक अपनी जगह जूनियर्स और स्टूडेंटस को क्लास लेने भेज देते हैं और जो ठीक से  विषय नहीं पढ़ा पाते वहीँ होस्टल में हमसे ही बर्तन धुलवाए जाते हैं| सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है जबकि ये गर्ल्स कॉलेज है| और इस सिस्टम को हम बदलना चाहते हैं  सभी ने इस बात को माना की सही माइनों में शिक्षा को समझना तो ज़रूरी है ही साथ ही हर युवा को देश के विकास के लिए राजनैतिक समझ होना भी ज़रूरी है |

Thursday, 8 September 2011

Indore -People pledge with Media Action Group to says no to corruption

भ्रष्टाचार त्यागने की ली शपथ 

संविद नगर कनाड़िया  रोड  स्थित  श्री आदिनाथ  दिगम्बर जैन चैत्यालय मंदिर में राजकुमारी बज और  पत्रिका कनेक्ट प्रतिनिधि विशाल पोरवाल के सहयोग से नागरिकों ने सुगंध दशमी के पर्व पर भ्रष्टाचार मिटाने की शपथ ली | विचार शुद्धिकरण के इस पर्व पर भ्रष्ट आचरण त्यागने का भी निश्चय किया जिसके अंतर्गत सभी ने एक साथ प्रण किया कि न रिश्वत  लेंगे और न रिश्वत देंगे |

Thursday, 25 August 2011

Indore - Media Action Group against corruption ................. some cases of bribes


भ्रष्टाचार के खिलाफ चौक पर की आवाज़ बुलंद




 एक दो तीन चार बंद करो ये भ्रष्टाचार ....इसी तरह के नारों से हर्सिधि मंदिर चौक उस वक्त गूंज उठा जब भ्रष्टाचार के खिलाफ वार्ड नंबर 11 के लोग चौक पर जमा हुए | पत्रिका कनेक्ट प्रतिनिधि जीतेन्द्र नवरे ने बताया  कि "भ्रष्टाचार से आज़ादी मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी" कार्यक्रम के तहत अपने अनुभव बयान करेंगे और पूरा दिन प्रदर्शन करते हुए सभी लोगो को इस मुहिम से जोड़ने की कोशिश करेंगे|
 श्री प्रभाकर रामचंद्र यादव ने बताया कि एक बार जब वे इंदौर से पुणे जा रहे थे तो टी. टी. ने टिकिट होने पर भी उन्हें दूसरी सीट पर बैठा दिया, और थोड़ी देर बाद वहां से भी हटने को कहा, जब उन्होंने हटने से इनकार किया तो कहा अभी थोड़ी देर के लिए हट जाओ, मैं हट गया|  कुछ समय बाद पूछा तो कहने लगा तुम्हारे साथ बच्चा भी है, इसलिए सीट नहीं मिल सकती अगर कुछ ऊपर से खर्च कर सकते हो तो ज़रूर कुछ हो सकता है |
प्रभाकर के साथ उनका बेटा भी था इसलिए आसानी से सफ़र पूरा हो सकने की मंशा के साथ रिज़र्वेशन के बावजूद 300 रुपए देने ही पड़े | सलीम खान ने बतया की उनके बच्चे के स्कूल के लिए  जाति प्रमाण पत्र की ज़रूरत थी | उन्होंने कई कोशिशें की और चक्कर लगाये लेकिन बहुत प्रयास के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बन पाया | एक सक्रिय दलाल ने 1200 रुपये लेकर उनका काम दूसरे ही दिन करवा दिया |
नौकरी के बदले रिश्वत मांगी गई, ये कहना था महेश प्रेमचंद खाट्वे का जो की जन्म से विकलांग हैं | एक सरकारी नौकरी हेतु विकलांग कोटे में क्लर्क के पद के लिए लिखित परीक्षा पास करने के बाद जब साक्षात्कार के लिए गए तो ऑफिस से बाहर निकलते ही चपरासी ने बुलाया और एक लाख रुपये की मांग की |
श्याम राव शिंदे ने बताया की घरेलू बिजली मीटर लगवाने में पूरा एक साल तो लग ही गया और 2500 रुपये देने के बाद मीटर लगा |
सुंदर लाल जो की अनाज व्यापारी हैं , बताने लगे कैसे उन्होंने अपना अनाज से भरा ट्रक 5000 रुपये रिश्वत देकर थाने से छुड्वाया |

Tuesday, 23 August 2011

Indore - Eye Camp in Patrika Connect ward 18



मीडिया एक्शन ग्रुप द्वारा नेत्र परीक्षण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर





   चोइथ्रम नेत्रालय जिला  प्रशासन एवं जिला अन्धातव निवारण समिति के साथ निशुल्क नेत्र परीक्षण व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया. लगभग सात लोगों का लेंस आपरेशन  अत्याधुनिक मशीनों से अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किये गए | कई लोगों ने नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया वहीँ सभी मरीजों व उनके एक एक साथी के लिए भोजन की व्यवस्था आपरेशन स्थल पर निशुल्क की गई मरीजों को आपरेशन  स्थल तक ले जाने एवं शिविर स्थल तक वापस छोड़ने की व्यवस्था भी की गई| यह शिविर पत्रिका  कनेक्ट के वार्ड न 18 में आयोजित किया गया|  सुबह 8 से दोपहर १२ बजे तक नेत्र परीक्षण किया गया उसके पश्चात् एम्बुलेंस  द्वारा मरीजों को आपरेशन  हेतु चोइथ्रम हॉस्पिटल ले जाया गया .
मैग प्रतिनिधि श्री आनंद कुमार गायकवाड ने सारी व्यवस्थाएं की ...........